नई दिल्ली: आज बुधवार को उत्तराखंड के चमोली में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, चमोली बाजार के पास नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। करंट फैलने से इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग झुलस गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बताया गया है कि, साइट पर 24 लोग मौजूद थे, जिसमें से करीब 15 लोगों की मौत हुई है। वहीं, झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है।
डीएसपी प्रमोद शाह ने बताया कि
कुछ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। उनके चिकित्सीय परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।