Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

गडाना पंचायत में 100 से अधिक लोगों का कराया टीकाकरण

  • नवनिर्वाचित प्रधान शिवध्यान सिंह ने लगवाया कैंप एक गाँव में एक दिन में रिकॉर्ड टीकाकरण

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: जनपद की ग्राम पंचायत अहमदपुर चंदू् उर्फ गड़ाना में एक दिन में रिकार्ड 100 से लोगों का कोविडशील्ड वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। नवनिर्वाचित प्रधान शिवध्यान सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से संपर्क साधकर कैंप लगवाकर गांव के लोगों का टीकाकरण कराया। इससे कोरोना महामारी में गांव वालों ने राहत की सांस ली।

इस समय जनपद में कोरोना बीमारी का प्रकोप कम नहीं हो रहा। अब गांवों में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।जनपद के गांवों में कोरोना महामारी में मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

ऐसे में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गांव गड़ाना के नवनिर्वाचित प्रधान शिवध्यान सिंह ने अपनी पंचायत में टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य अफसरों ने संपर्क साधकर कैंप लगवाया। डीआईओ डा. अशोक कुमार और सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल की मदद से सोमवार को गांव गडाना में ग्राम पंचायत भवन पर कैंप लगवाकर टीकाकरण कराया गया।

एक दिन में 100 से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। इस कैंप में ग्रामवासी महिपाल सिंह, वीर सिंह, राहुल सिंह, पूर्व प्रधान रामपाल सिंह, पूर्व प्रधान परवीन सिंह, जितेंद्र कुमार, यश कुमार, नागेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, अशोक कुमार, आदेश कुमार, तपराज सिंह, गामा सिंह और उदयपाल सिंह आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img