जनवाणी टीम |
बिजनौर: जनपद के गांव काशीरामपुर में कैंसर से एक पीड़ित महिला की मौत हो गई। गांव में ये 28 वीं मौत हो गई। गांव निवासी जग्गो देवी की रात को कैंसर से मौत हो गई। इस गांव में पांच पीड़ित और कैंसर से जूझ रहे हैं। जनप्रतिनिधि इस गांव की सुध नहीं ले रहे। उधर गांव में कई टीमें जांच कर चुकी।
लेकिन गांव वालो को कोई ठोस समाधान नहीं मिल पा रहा। उधर गांव में जांच टीम ने पानी के नमूने भरे थे, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी



