Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

बीडीसी बैठक में 3 करोड़ 60 लाख के प्रस्ताव पारित किये

जनवाणी संवाददाता  |

बिनौली: खंड विकास मुख्यालय बिनौली परिसर में सोमवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न विकास कार्यों के क्रियान्वयन हेतु 3 करोड़ 60 लाख की धनराशि के 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गये।

WhatsApp Image 2022 04 18 at 5.24.36 PM 1

बैठक का शुभारंभ रालोद के छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार ने दीप प्रवजलित कर किया। बीडीओ राजीव कुमार ने गत वर्ष बैठक में पारित हुए प्रस्तावों के अंतर्गत हुए विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत कर पुष्टि की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर ने कहा कि क्षेत्र में पंचायत निधि से गांवों में अधिक से अधिक विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

इस बार करीब 60 विकास कार्यो हेतु 3 करोड़ 60 लाख की धनराशि के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में कृषक सेवा सहकारी समिति प्रबंध निदेशक धर्मबीर राणा ने समिति की लाभकारी योजनाओं की जानकारी, एडीओ आइएसबी सचिन कुमार ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह व एडीओ एग्रीकल्चर सजंय कुमार ने कृषि संबंधित जानकारी दी।

बैठक का संचालन योगेंद्र मलिक ने किया बैठक में मास्टर प्रह्लाद सिंह, पूर्व प्रमुख प्रवीण तोमर, प्रधान वेदपाल धामा, रामपाल हिलवाड़ी, सुरेंद्र सिंह प्रधान, विपिन सौलंकी,डायरेक्टर मनोज कुमार, धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा, गुड्डू ठेकेदार, प्रशांत अहलावत, विपिन कुमार सहित 85 बीडीसी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img