Home Uttar Pradesh News Baghpat दूसरा दिन: 51 कर्मचारी रहे अनुपस्थित, 2013 हुए शामिल

दूसरा दिन: 51 कर्मचारी रहे अनुपस्थित, 2013 हुए शामिल

0
दूसरा दिन: 51 कर्मचारी रहे अनुपस्थित, 2013 हुए शामिल
  • बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में मतदान कराने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
  • गैर हाजिर रहने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई, डीएम ने कर्मियों को दिए चुनाव निष्पक्ष कराने के आदेश

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए दूसरे दिन शनिवार को भी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। वहां पहले दिन ही 51 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 26 तो द्वितीय पाली में 25 कर्मचारी अनुपस्थित और इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। साथ ही उन्हें एक बार फिर मौका दिया जाएगा और दोनों पाली में 2013 कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी को बारीकि से चुनाव की गतिविधियों के बारे में बताया। वहीं डीएम ने भी प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया और कर्मियों को मत पेटी में किस तरह से डालने है की जानकारी दी।

27 8

19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए दूसरे दिन शनिवार को नगर के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। वहां पीठासीन अधिकारी, मतदान प्रथम अधिकारी, मतदान द्वितीय अधिकारी व मतदान कर्मचारी को प्रशिक्षण के लिए पत्र भेजा गया और यह प्रशिक्षण दो पाली में दिया जाना था।

प्रथम व द्वितीय पाली में 1030 व 1032 कर्मचारियों को बुलाया गया था। वहां उन्हें बताया गया कि प्रधान का मत पत्र हरा, जिपं सदस्य का गुलाबी, बीडीसी का नीला व ग्राम पंचायत सदस्य का सफेद है और वह मतदाता को वोट डालते हुए इसकी जानकारी दें। यहां दूसरे दिन 51 कर्मचारी अनुपस्थित दिखाई दिए और इससे पता चलता है कि वह चुनाव को लेकर कितने गंभीर है।

28 7

प्रथम पाली में 26 व द्वितीय पाली में 25 अनुपस्थित रहे। इन सभी को नोटिस भेज दिया गया और चेतावनी दी गई कि यदि वह प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचते है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। इसमें लापरवाही सहन नहीं होगी। वहीं डीएम राजकमल यादव ने पहुंचकर प्रशिक्षण की जानकारी ली और सभी को ठीक से मतदान कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जो भी जानकारी उन्हें दी गयी है वह डायरी में नोट कर ले।