Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Bihar News: दरभंगा में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो।

नई दिल्ली: बिहार के दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत पटवा पोखरा के पास बीती रात एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास महतो को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य संकलन में जुटी हुई है।

खेलने निकली बच्ची, देर रात मिला शव

जानकारी के अनुसार, बच्ची शाम के समय घर से तालाब किनारे अन्य बच्चों के साथ खेलने निकली थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। देर रात इलाके में कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर बच्ची के मामा मौके पर पहुंचे, जहां बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। घटनास्थल के पास की दीवार पर भी खून के निशान पाए गए।

सीसीटीवी और बच्चों की पहचान से आरोपी की गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंचे, जहां बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। घटनास्थल के पास की दीवार पर भी खून के निशान पाए गए।

विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ खेल रही बच्चियों ने आरोपी विकास महतो की पहचान करते हुए बताया कि वही बच्ची को जबरदस्ती खींचकर अंधेरे की ओर ले गया था। बच्चों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बच्ची के खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। एसएसपी के निर्देश पर एफएसएल टीम द्वारा आवश्यक सैंपल जुटाए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

IPL 2026: धोनी की चोट ने CSK को दिया बड़ा झटका, जानें कितने मैच मिस करेंगे?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से...

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...
spot_imgspot_img