Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

रालोद ने खेला सुनील रोहटा पर दांव

  • एमएलसी चुनाव: भाजपा के धर्मेंद्र, रालोद के सुनील ने किये नामांकन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: विधान परिषद सदस्य पद के स्थानीय चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाजपा व रालोद के प्रत्याशियों ने कलक्ट्रेट में नामांकन किये। विधान परिषद के स्थानीय निकाय मेरठ-गाजियाबाद क्षेत्र के चुनाव के लिये सब से पहले अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे, यहां से वे नामांकन करने के लिये कलक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन फार्म जमा कराया।

07 16

नामांकन के दौरान उनके साथ भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, सोमेन्द्र तोमर, दिनेश खटीक, पूर्व मेयर हरीकांत अहलूवालिया, नीरज मित्तल, बड़ौत विधायक केपी मलिक, नीरज कौशिक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद दोपहर 2.40 बजे सपा-रालोद गठबंधन के घोषित प्रत्याशी सुनील रोहटा अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट आये और नामांकन दाखिल किया।

इस बीच नामांकन कक्ष के बाहर कलक्ट्रेट परिसर में भाजपा व सपा रालोद गठबंधन के कार्यकर्ताओं के बीच आमने सामने उस समय टकराव स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब दोनों तरफ से जोरदार नारेबाजी होने लगी। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने स्थित को संभाला।

नामांकन के दौरान सुनील रोहटा के साथ विधायक गुलाम मोहम्मद, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, सीमा प्रधान, डा. राजकुमार सांगवान, जावेद रुहासा, नायब अली आदि रालोद व सपा नेता मौजूद रहे। सुनील रोहटा का नाम रालोद ने सोमवार को ही घोषित किया हैं। स्मरण रहे कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिये मेरठ में कुल 43 लोगों ने नामांकन फार्म प्राप्त किये थे।

ये है चुनावी कार्यक्रम

नाम निर्देशनों की संवीक्षा के लिए 22 मार्च 2022, नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 मार्च 2022, मतदान का 9 अप्रैल को, मतदान का समय पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक, मतगणना का 12 अप्रैल को होगी तथा 16 अप्रैल से पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जायेगा।

भाजपा-रालोदी हुए आमने-सामने, खूब लगाए नारे

कलक्ट्रेट में सोमवार को एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन था। नामांकन करने के लिए पहले भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज पार्टी नेताओं के साथ पहुंचे थे। इसके थोड़ी देर से रालोद नेता सुनील रोहटा अपनी पार्टी के नेताओं के साथ पहुंचे। इस दौरान भाजपा और रालोद का आमना-सामना हो गया। खूब भाजपा जिंदाबाद, रालोद जिंदाबाद के नारे लगने लगे। कुछ देर तक नारे लगते रहे, अचानक माहौल गरमा गया, लेकिन रहा पूरी तरह से शांतिपूर्ण।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img