Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

दिन निकलते ही मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी

  • भुस की गठरियों के नीचे दबा कर ले जा रहे थे मांस

जनवाणी संवाददाता  |

बड़गांव: दिन निकलते ही पुलिस की गौकश बदमाशों से मुठभेड़ हो गईं। पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गये। बदमाश भैसा बोगी में भुस की गठरियों के नीचे दबा कर मांस ले जा रहे थे। घायल दोनों बदमाशों को चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। चारों बदमाश बडगांव के नूनाबडी गांव निवासी हैं।

मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को दिन निकलते ही पुलिस ने नहर की पटरी पर बेलडा पुलिस चौकी के पीछे नहर किनारे जा रही बैल बोगी को रोका तो पीछे चल रहे तीन बाईक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। दोनों ओर से हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों की टांग में गोली लग गई व दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया।

घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने चिकित्सालय में भर्ती कराया है। मुठभेड़ में एक सिपाही संदीप बाल-बाल बच गया। गोली उसकी बाजू को छूती हुई निकल गई। घायल बदमाशों ने अपने नाम मीरअहमद उर्फ मीरू पुत्र सगीर, तोफीक पुत्र मुर्सलीन निवासी गण नूनाबडी थाना बड़गांव व पकड़े गये मुस्तफा पुत्र वहीद व अरसेआलम पुत्र जाबिर निवासी गण नूनाबडी है।

मुठभेड़ की सूचना पर सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी ने भी घटना स्थल पंहुच कर निरीक्षण किया।

थानाध्यक्ष शौवीर नागर ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों के पास से पांच प्लास्टिक के कट्टो में भरा लगभग दो कुंतल मांस, तीन तमंचे 315 बोर ,तीन खोखे, पांच जिंदा कारतूस, एक बैल बोगी जिसमें भुस की गठरियों के नीचे मांस दबाया गया था। एक बाईक बरामद हुई है। मीर अहमद उर्फ मीरू थाने का गैंगस्टर है तथा मुस्तफा पर गौकशी का एक मामला दर्ज है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img