जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: कोटद्वार के बीईएल रोड पर स्थित गैस गोदाम के पास जीवनपुर निवासी राम सिंह सिंचाई विभाग में मेड के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी विमला देवी और पुत्री हेमा के साथ नजीबाबाद में आया था। राम सिंह के अनुसार लगभग एक माह बाद उसकी पुत्री की हेमा की सगाई कार्यक्रम है।
इसके लिए उसने गुरुद्वारे के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 50 हजार रुपये आहरित किए। इसके बाद वह अपनी पत्नी और पुत्री के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर चला गया। बताते हैं कि कृष्णा टाकीज वाले चौराहे से उनके अलावा दो युवतियां और ई-रिक्शा में सवार हो गई। ये दोनों लड़कियां शेरोवाली कोठी के पास जाकर उतर गई।
जब उन्होंने बाजार में पहुंचकर कपड़े खरीदने के लिए बैग से 50 हजार रुपये निकालने के लिए बैग की चेन खोली तो रुपये गायब मिले। उसने इधर-उधर अपनी जेब आदि में रुपयों की काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद राम सिंह ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

