Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

मानसिक रोगियों को समय रहते कराना चाहिए इलाज: रेनू

  • नगर के स्वास्थ्य केन्द्र में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का जिला पंचायत अध्यक्षा ने किया उद्घाटन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मानसिक रोगियों को समय रहते इलाज कराना चाहिए, ताकि वह ठीक हो सकें। वहीं 208 मरीजों का उपचार भी किया गया है।

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा व सीएमओ डा. आरके टंडन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिपं अध्यक्षा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक व्यक्तियों तक लाभ पहुंचना चाहिए और कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए कार्यों की सराहाना की।

सीएमओ ने कहा कि मानसिक बीमारी से ग्रस्त रोगियों का इलाज एक आम बीमारी की तरह किया जाता है, लेकिन कुछ लोग इसको भूतप्रेत, देवी-देवता आदि का छाय या भरम में रूप में मानते है, जो कि गलत है। मानसिक रोग से ग्रस्त रोगियों को एक समय रहते एक सामान्य बीमारी के रूप में इलाज कराकर ठीक किया जा सकता है।

मानसिक रोगी में नींद न आना या देर से आना, चिंता, गभराहट, तनाव आदि रहना, काम में मन न लगना, आत्महत्या के विचार आना, अत्याधिक व बार-बार साफ सफाई, लडाई झगडा, गाली गलौच करना, भूत प्रेत, देवी देवता आदि की छाया या भरम होना, बुद्धि का कम विकास होना, यादाश्यत की कमी होना, किसी भी प्रकार की नशे की आदत, मिरगी बेहोशी या दौरे आना आदि के लक्ष्ण होते ही उसको नजदीकी केन्द्र पर इलाज कराना चाहिए।

नोडल अधिकारी डा. एएस मलिक ने बताया कि जिला अस्पताल में मनो चिकित्सक डा. अजय कुमार की तैनाती कर दी गयी है। सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत ने कहा कि सभी मानसिक रोगी को समय से इलाज कराकर ठीक होना चाहिए, ताकि उनको किसी भी तरह की दिक्कत न हो। इस मौके पर डा. अजय कुमार, निशा राणा, प्रिया, हेमलता, हीना, विनित, रूपा, भूपेन्द्र, मनीष कुशवाहा, स्वाति बंसल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img