Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

त्यौहार से पहले छापेमारी, एसडीएम ने सात ट्रक पकड़े, 19 सैंपल लिए

  • एसडीएम ने टीम के साथ सरूरपुर, गौरीपुर व बागपत में पकड़े मावे व क्रीम से भरे ट्रक
  • मिलावट की आशंका, सैंपल जांच को भेजे, 17 मावा व दो क्रीम के लिए गए है सैंपल

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: जैसे ही दीपावली पर्व नजदीक आया तो अधिकारियों ने भी छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार की सुबह चार बजे एसडीएम ने सूचना मिलते ही टीम के साथ छापेमारी अभियान चलाया और कई स्थानों से सात ट्रक को पकड़ा। टीम ने मावा व क्रीम में मिलावट की आशंका को देखते हुए 17 सैंपल लिए, जिसमें 17 मावे व दो क्रीम के सैंपल है। इन सभी सैंपल को लेकर अभिहीत अधिकारी ने लैब के लिए भेज दिया है और यदि सैंपल फेल होता है तो सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विभागीय कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। यदि रिपोर्ट फेल आती है तो संबंधित पर 25 हजार से पांच लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

अब दीपावली व भैयादूज धार्मिक पर्व शुरू होने वाले है और ऐसे में मिलावट का धंधा काफी तेजी से चलता है। बागपत जनपद में बडे स्तर पर नकली मावा व क्रीम बनायी जाती है। जिसके बाद मिठाई में वाशिंक पाउडर का प्रयोग करके तैयार किया जाता है। इसको देखते हुए अधिकारी भी एक्शन मोड में आ गए है और मंगलवार को सुबह चार बजे ही छापेमारी अभियान शुरू कर दिया।

39 12

सुबह एसडीएम अनुभव सिंह व तहसीलदार प्रसून कश्यप ने सूचना मिलने पर मिलावटी मावा की गाडियों के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने बागपत, गौरीपुर व सरूरपुर कलां गांव के पास से मावे व क्रीम से भरी सात गाडी पकड़ी और उनको तहसील ले आये। वहां सूचना मिलने पर अभिहीत अधिकारी चितरंजन कुमार भी पहुच गए और मावे व क्रीम के सैंपल लिए। इनमें 17 मावे व दो क्रीम के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया और वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

40 12

बताया कि कई मावे की गाडियों में मिलावट की आशंका है और यह मावा नकली भी हो सकता है, क्योंकि जब दूध से क्रीम निकाल ली गयी है तो मावा कैसे बना दिया गया है। इससे लगता है कि मावे में मिलावट की गयी है। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और यदि रिपोर्ट फेल होती है तो संबंधित पर 25 हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img