Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

शिक्षा के मंदिर में मासूमों से ‘बेगारी’

  • डंडे के दम पर शिक्षक मासूमों से खुलवाते हैं गेट, लगवाते हैं झाड़ू
  • खिवाई के स्कूली छात्रों से बेगारी का वीडियो वायरल

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: खिवाई के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी चल रही है। यहां शिक्षकों द्वारा छात्रों के भविष्य खिलवाड़ किया जा रहा है। शिक्षा ग्रहण करने आने वाले छात्रों से शिक्षक बेगारी करा रहे हैं, स्कूल आने वाले छात्रों से गेट कीपर तक का काम लिया जा रहा है। यही नहीं स्कूल टाइम में छात्र स्कूल के सामने ही प्राइवेट जगह पर ट्यूशन पढ़ने के लिए भी मजबूर हैं। इस पूरे प्रकरण की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है।

प्राथमिक स्कूलों में सरकार एक ओर जहां छात्रों का भविष्य सुधारने और संवारने के लिए नए-नए प्रयत्न करके करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं, सरकार के ही नुमाइंदे शिक्षा के मंदिरों में करतूत से शिक्षा पर ग्रहण लगा रहे हैं। स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी चल रही है और छात्रों से स्कूलों में शिक्षा के नाम पर बेगारी कराई जा रही है।

26 19

यही नहीं ड्यूटी टाइम में शिक्षकों की लापरवाही और मोबाइल में घुसे रहने के चलते छात्र स्कूल के सामने ही स्कूल टाइम में ही प्राइवेट शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ने को मजबूर हैं। मामला सरूरपुर ब्लॉक के कस्बा खिवाई के प्राथमिक नंबर-दो से जुड़ा हुआ है। इस स्कूल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तीन दिन से वायरल हो रही है। जिसमें स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले करने आने वाले नौनिहाल से स्कूल के शिक्षक दबंगई और हनक दिखाकर बेगारी करा रहे हैं।

डंडे के बल पर शिक्षा ग्रहण करने वाले आने वाले मासूम से गेट कीपर का काम कराया जा रहा है। स्कूल में मास्टर जी के आने और बाइक पर सवार होकर जाने के समय स्कूल के छात्र स्कूल का गेट बंद और खोलने का काम करते हैं। ऐसे में कई छात्रों को स्कूल के सामने ही एक शिक्षक के यहां मजबूरी में ट्यूशन पढ़ना पड़ रहा है। इस बाबत प्राइवेट शिक्षक द्वारा छात्रों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मास्टर जी या तो मोबाइल में लगे रहते हैं या फिर आपस में बातें करते रहते हैं।

कक्षा पांचवीं के दो छात्रों अजहर व कैफ एलकेजी कक्षा की किताब में गणतंत्र शब्द तक नहीं पढ़ पाए। वायरल वीडियो में इन मासूमों ने यह भी बताया कि स्कूल में उन्हें अंग्रेजी नहीं पढ़ाई जाती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कक्षा पांचवीं के छात्र होने के बावजूद हिंदी तक नहीं पढ़ पाए तो स्कूल में शिक्षक क्या करा रहे हैं? जिससे शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। इस पूरे प्रकरण की वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले तीन दिन से जमकर वायरल की जा रही है।

25 21

जिसे अब तक कई सौ लोग देख चुके हैं, लेकिन इस बाबत अब भी शिक्षा विभाग के आला अफसरों ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। आरोप है कि शिक्षा विभाग के आलाधिकारी वीडियो वायरल होने के बावजूद अंजान बने हुए बैठे हैं। जबकि शिक्षक डंडे की हनक दिखाकर शिक्षक छात्रों का भविष्य गर्त में धकेल रहे हैं। वायरल हो रही वीडियो में मासूम बच्चों ने यह भी बताया कि उन्हें अभी तक न तो पूरी किताबें मुहैया कराई गई हैं और नहीं स्कूली ड्रेस मिल पाई है। जबकि सेशन आधे से भी ज्यादा पूरा होने को जा चुका है।

इसी स्कूल के दो शिक्षक हो चुके हैं सस्पेंड

लगभग सात साल पहले भी इसी प्राथमिक विद्यालय नंबर-दो के शिक्षकों की हनक और दबंगई की एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें छात्रों से डंडे के बल पर 50-50 के अनाज की बोरियां सिर पर रखकर ढुलवाईं गईं थी। पूरे प्रकरण को दैनिक जनवाणी ने प्रकाशित करके मासूम छात्रों को इंसाफ दिलवाते हुए इसी स्कूल के दो शिक्षक अनीश व पवन को सस्पेंड करवाया था। एक बार फिर इसी स्कूल की ये शर्मसार करने वाली वीडियो वायरल हो रही है और शिक्षा विभाग के अधिकारी अब तक अनजान बने हुए हैं।

इन्होंने कहा….

प्राथमिक विद्यालय नंबर-दो के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार का कहना है कि स्कूल के आसपास एक-दो विरोधी जरूर रहते हैं, जो छोटी मोटी कमी होने पर नजर रखते हैं। हालांकि उन्हें इस वीडियो वायरल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी सविता चौहान से संबंध में पूछा गया तो उन्होंने वायरल वीडियो देखकर कहा कि वे मामले की जांच करा रही है और इस मामले में जो भी शिक्षक दोषी पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img