- राजपुर खामपुर व खेडा हटाना गांव के किसानों ने प्रदर्शन किया, मॉडल क्रय केन्द्र बनाने का किया विरोध
- तीनों क्रय केन्द्र को मिलाकर बनाना चाहती है मॉडल क्रय केन्द्र, गन्ना मंत्री का भी किया जाएगा घेराव
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: राजपुर खामपुर व खेडा हटाना गांव के किसानों ने बुधवार को चीनी मिल पर पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यहां मलकपुर चीनी मिल के तीन गन्ना क्रय केन्द्र लगे हुए है और वह इनको मॉडल क्रय केन्द्र बनाना चाहती है।
इससे किसानों को काफी दिक्कत होगी और यहां मॉडल क्रय केन्द्र नहीं बनने देंगे और यदि उनकी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो वह दो नवंबर को गन्ना मंत्री का घेराव करेंगे। उसके बाद भी हल नहीं निकलने पर कलक्ट्रे्रट में पहुंचकर किसान आत्मदाह के लिए मजबूर होेंगे। उन्होंने अपनी मांग का ज्ञापन जिला गन्ना अधिकारी को सौंपा।
राजपुर खामपुर व खेडा हटाना गांव के किसान जाट महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद खेडा के नेतृत्व में चीनी मिल पर पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि मलकपुर चीनी मिल के दो क्रय केन्द्र तो राजपुर खामपुर में लगे हुए है और एक खेडा हटाना गांव में। मिल द्वारा तीनों क्रय केन्द्र को मिलाकर मॉडल क्रय केन्द्र बनाना चाहती है, जो पूरी तरह से गलत है। यदि यहां मॉडल केन्द्र बनाया गया तो इससे किसानों को काफी दिक्कत होगी और ट्रैक्टर ट्राली व बुग्गी को छोटी गलियों से निकालना पड़ेगा, जिससे वहां दुर्घटन होने का खतरा बना रहेगा।
इससे किसानों को काफी समय लगेगा। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्रय केन्द्र को न बदलने की मांग की। साथ ही समस्या का निस्तारण न होने पर दो नवंबर को गन्ना मंत्री का घेराव करने व फिर भी समस्या का निस्तारण न होने पर कलक्ट्रेट में आत्मदाह की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रमोद कुमार, महक सिंह, रविन्द्र सिंह, बलजोर, रण सिंह, सतपाल, इकबाल सिंह, जसवीर, रामनिवास, ओमपाल, मनोज, राजवीर, राजैन्द्र, कुलवीर, जयवीर, कृष्णपाल, लोकेन्द्र, मांगेराम, विपिन, महाबीर, अंकित, राजपाल, सुखपाल, प्रमोद, वेदप्रकाश, हकिमूदीन, कालेराम, ईश्वर, ओमपाल आदि मौजूद रहे।

