Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

मंदिर और मठ तोड़ने वाले नहीं हो सकते हमारे भाई: अविमुक्तेश्वरानंद

  • मंगलवार को गढ़ रोड स्थित राज राजेश्वरी मंदिर पहुंचे महाराज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज मंगलवार को गढ़ रोड स्थित राज राजेश्वरी मंदिर पहुंचे। बद्रीनाथ धाम कपाट खुलने के बाद पहली बार वह पहुंचे थे, जहां भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद महाराज ने कहा कि राजनीतिक दृष्टिकोण से धर्म की रक्षा नहीं हो सकती। धर्म की रक्षा धर्म के दृष्टिकोण से ही हो सकती है।

वहीं उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी अपने वोट बैंक के लिए बयान देती है, वह सब राजनीतिक कारण हैं। हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई कैसे हो सकते हैं, जिन्होंने हमारे मंदिर-मठ तोड़ें वह हमारे भाई नहीं हो सकते। बता दें कि एकादशी पर मेरठ पहुंचे जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का सोमवार को डिफेंस कॉलोनी निवासी सुदीप अग्रवाल के यहां आगमन हुआ था।

04 2

इस दौरान रात में पांच घंटे का महापूजन किया गया। मंगलवार प्रात: साढ़े नौ बजे महाराज सम्राट पैलेस स्थित राज राजेश्वरी मंदिर पहुंचे। जहां पर उन्होंने मां भगवती की पूजा की। उसके बाद श्रद्धालुओं ने महाराज की आरती की। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों के संबंध में अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि आरोप लग जाने मात्र से कोई दोषी नहीं होता,

लेकिन जब लंबे समय से लगातार आरोप लग रहे हो और उस पर कोई चर्चा नहीं होती तब यह स्थिति संदेह करने वाली होती है। पूरे मामले की शीघ्रता से जांच हो, जिससे सच्चाई देश के सामने आ सके। उन्होेंने कहा कि कई राजनैतिक लोग बयान देते हैं कि पूरे राष्ट्र के सभी लोग हिंदू हैं।

यदि यह बात मुस्लिम खुद बोले कि वह हिंदू है तो उचित, अन्यथा हम कुछ भी कहते रहे उससे क्या फर्क पड़ता है। वहीं उन्होंने सवाल उठाया कि यह हिंदू मुस्लिम भाई-भाई का नारा किसने और क्यों दिया। हिंदू ईसाई भाई भाई का नारा किसी ने क्यों नहीं दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img