Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

दिल्ली में हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना, आईएमडी ने जताई यह आशंका

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज राष्टीय राजधानी दिल्ली में दिन की शुरुआत बारिश से हुई, जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया। दिल्लीवासियों को हल्की बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आने वाले एक-दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की सम्भावना जताई है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो पिछले दो दिनों के दौरान हो रही बारिश और ठंडी हवाओं से काफी हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों के दौरान तेज बारिश होगी। जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश का अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस घट जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान बवाना, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, पंजाबी बाग, के कई स्थानों और आसपास के क्षेत्र में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।

क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, लाल किला, प्रीत विहार, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम के इलाकों में भी अगले 2 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img