Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

गन्ना भुगतान न होने पर चीनी मिल अफसरों को बनाया बंधक

  • शामली की तीन चीनी मिलों पर 595 करोड रुपए बकाया

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जनपद की तीन चीनी मिलों पर पेराई सत्र 2022-23 का 595 करोड रुपए बकाया भुगतान को लेकर किसान आंदोलनरत हैं। जिसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने चीनी मिल प्रतिनिधियों को कलेक्ट्रेट सभागार में तालब किया।

उसके बाद उनसे सितंबर माह में एक अरब 20 लाख रुपए किसानों को भुगतान करने का शेड्यूल बनाकर देने के निर्देश दिए। साथ ही, जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह बिक 100.20 करोड़ के भुगतान की कार्ययोजना बनाकर देने के निर्देश दिए।

इस पर जब चीनी मिल प्रतिनिधि आना-कानी करने लगे तो उनको कलेक्ट्रेट में नजरबंद कर पुलिस तैनात कर दी गई। जिलाधिकारी तो कलेक्ट्रेट सभागार से चले गए लेकिन चीनी मिल प्रतिनिधि पुलिस सुरक्षा में कलेक्ट्रेट सभागार में बंधक बने हुए हैं।

बता दें, शामली चीनी मिल पर 244.31 करोड़ तथा ऊन चीनी मिल पर 117.05 करोड़ और थानाभवन मिल पर 233.62 करोड़ रूपए बकाया है। इस तरह से की 594.97 करोड़ रूपए का भुगतान बकाया है। इस तरह से महज 47.97 प्रतिशत ही गन्ना भुगतान हुआ है जबकि सरकार 80 फीसदी से अधिक के गन्ना भुगतान का दावा कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...

Jobs: UPSSC आबकारी कांस्टेबल भर्ती ,722 पदों पर निकली वैकेंसी, PET पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img