Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

अफसरों के आश्वासन पर रोडवेज बसों का संचालन प्रारंभ

  • मेंटीनेंस पर सवाल उठाते हुए जलालाबाद डिपो में था चक्का जाम

जनवाणी संवाददाता |

जलालाबाद: कस्बा थानाभवन में जलालाबाद डिपो की रोडवेज बस के ब्रेक फेल होने पर दो दिन पहले हादसे में तीन बच्चों के मारे जाने और पांच अन्य के घायल होने के बाद रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों ने अफसरों पर खटारा बसें चलवाने के आरोप लगाते हुए चक्का जाम कर दिया था। इससे दर्जनभर मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन बंद हो गया था। रविवार को अफसरों के आश्वासन पर रोडवेज चालक-परिचालकों ने बसों का संचालन फिर से प्रारंभ कर दिया है। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

जलालाबाद डिपो में उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के चालक- परिचालकों ने कस्बा थानाभवन में शुक्रवर को हुए हादसे के बाद शनिवार को बसों का चक्का जाम कर दिया था। डिपो के चालक- परिचालकों का कहना था कि डिपो की वर्कशाप में बसों के मरम्मत कार्य को सही ढंग से नहीं किया जाता है। जिसके कारण बसों के ब्रेक फेल, इंजन में कमी रहती है। जिसका परिणाम थानाभवन में हुआ हादसा है।

चालक-परिचालकों ने आरएम सहारनपुर को लिखित मांग पत्र देकर वर्कशॉप की कार्यप्रणाली में फेरबदल करने की मांग उठाई थी। साथ ही, बसों के कलपुर्जों को सही कराने की मांग की थी। उन्होंने फोरमैन तथा तकनीकी विशेषज्ञ पर भी उंगली उठाई थी।

मांग पत्र को लेने के बाद डिपो में पहुंचे आरएम सहारनपुर व शामली डिपो के एआरएम मनोज बाजपाई, नोएडा बस प्रबंधक अशोक कुमार, टेक्नीशियन आदि के आश्वासन पर चालकों ने रविवार को अपनी ड्यूटी संभाली और बसों का संचालन प्रारंभ कर दिया। जलालाबाद डिपो के प्रबंधक योगिंदर सिंह ने स्टाफ से कहा कि आप लोग किसी भी प्रकार की दिक्कत न माने कार्य सही ढंग से व समय पर होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img