Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

मुंशी को उठाकर ले जाने वाला दारोगा अब कर रहा इंकार

  • चौकी हसनपुर का दावा बुलंदशहर की जहांगीरपुरी पुलिस ने दी थी दबिश
  • तार चोरी के मामले में पूछताछ के नाम पर बीती रात उठाया था मुंशी को

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कहचरी में एक वकील के यहां बतौर मुंशी अरुण नाम के युवक को उठाकर ले जाने वाले बुलंदशहर के जहांगीरपुरी थाने का दारोगा अब इंकार कर रहा है। इस मामले में भावनपुर थाना की चौकी हसनपुर का स्टाफ व जहांगीरपुरी थाना का दारोगा एक-दूसरे पर झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं। जिस दारोगा द्वारा मुंशी को उठा ले जाने की बात कही जा रही है, उसका कहना है कि पिछले तीन दिन से वह तो छुट्टी लेकर घर आया हुआ है, उसने मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के दंतावली तक में आने से इंकार कर दिया।

ये है पूरा मामला

भावनपुर थाने के गांव दंतावली निवासी दलित युवक अरुण मेरठ कचहरी में किसी वकील के पास बतौर मुंशी काम करता है। वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्र वर्मा ने जानकारी दी कि बीती रविवार की रात करीब 12 बजे पुलिस ने अरुण के घर पहुंची। पुलिस वालों ने बताया कि वो भावनपुर थाना की चौकी हसनपुर से आए हैं और उनके साथ बुलंदशहर जिले से थाना जहांगीरपुरी से पुलिस टीम आयी है तथा अरुण से पूछताछ करनी है। परिवार में अरुण के अलावा उनकी विधवा मां रहती हैं। अरुण को पुलिस वाले अपने साथ लेकर चले गए।

दिन निकलते ही वकील जा पहुंचे थाने

06 20

सोमवार को जब वकीलों को मामले की जानकारी मिली तो वह पहले थाना भावनपुर और फिर चौकी हसनपुर पहुंच गए। हसनपुर चौकी से बताया गया कि जहांगीरपुरी पुलिस लेकर गयी है। जो दारोगा आए थे उनका यह मोबाइल नंबर है। जो मोबाइल नंबर व नाम बताया गया था उस पर काल किया तो दूसरी ओर से कॉल रिसीव करने वाले ने बताया कि हां वह दारोगा बोल रहे हैं, लेकिन मेरठ के दंतावली गांव आने की बात से उन्होंने इनकार दिया।

जब यह बात हसनपुरी चौकी पर बतायी गयी तो उन्होंने जहांगीरपुरी चौकी के दारोगा के दंतावली जाने की बात की तस्दीक की। वकीलों ने एक बार फिर से अरुण को ले जाने वाले दारोगा को काल किया तो इस बात उसने कहा कि वह तो तीन दिन से ड्यूटी पर ही नहीं आया और छुट्टी पर है। यह सुनकर चौकी हसनपुर व वकीलों का माथा ठनक गया।

विधवा मां ने जतायी आशंका

वहीं, दूसरी ओर अरुण की विधवा मां बेटे को लेकर तरह तरह की आशंका जता रही है। जो वकील चौकी हसनपुर पर पहुंचे थे वो भी तमाम आशंकाएं जता रहे हैं। उनका कहना है कि दारोगा जिस प्रकार से झूठ बोल रहा है उससे कई आशंकाएं जन्म ले रही हैं। मंगलवार को इस मामले में अब वकील एसएसपी से मिलेंगे। साथ ही अरुण के अपहरण का भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त, सामग्री और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img