Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

युवक और युवती गंगा में डूबे, दोनों लापता

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश : गंगा में डूब रही युवती को बचाने के प्रयास में एक युवक गंगा में डूब कर लापता हो गया, युवती का भी गंगा में पता नहीं चल पाया। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार को एक युवक व युवती मुनिकीरेती से किराए की बाइक पर नीमबीच के पास घूमने के लिए गए थे। इस दौरान युवती गंगा में नहाने के लिए उतर गई। गंगा में नहाते समय अचानक युवती तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में डूबने लगी। उसके साथ आया युवक युवती को बचाने के लिए गंगा में कूद गया। मगर, युवती को बचाने के फेर में स्वयं युवक ही गहराई में जाकर फंस गया और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया।

सूचना पाकर मुनिकीरेती पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ अपने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि गंगा में डूबे युवक के कपड़ों से एक आधार कार्ड बरामद हुआ है, जिसके आधार पर उसकी पहचान लवप्रीत सिंह (27 वर्ष) पुत्र सुखबीर सिंह निवासी ई 24, सुदर्शन पार्क, पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई है। जबकि युवती की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img