Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Anees Bazmee: ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के टकराव पर निर्देशक अनीस बज्मी ने की खुलकर बात, कहा…

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।दिवाली के खास अवसर पर कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ का सभी लोग बेसर्बी से इंतजार कर रहे है। साथ ही निर्देशक अनीस बज्मी भी अपनी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 1 नवंबर को अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के साथ टकराने के लिए तैयार है। इस टकराव पर अब अनीस बज्मी ने खुलकर बात की है और अपने बयान से हर किसी का ध्यान आकर्षित करते नजर आए हैं।

हाल ​ही में एक इंटरव्यू में अनीस बज्मी ने कहा कि वह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को देखने वाले पहले व्यक्ति होंगे। अनीस बज्मी ने साफ किया कि दो बड़ी फिल्में पहले भी एक ही दिन रिलीज हुई हैं और सफल भी रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

निर्देशक अनीस बज्मी ने कहा, ‘मैं क्लैश जैसे शब्दों पर विश्वास नहीं करता। सिंघम अगेन से जुड़े बहुत से लोग मेरे दोस्त हैं। मुझे यकीन है कि उन्होंने जबर्दस्त एक्शन वाली एक महंगी फिल्म बनाई है। मैं सिंघम अगेन देखने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक दोनों फिल्में देखेंगे।’

आकाश कौशिक द्वारा लिखित और अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव, तृप्ति डिमरी, विजय राज, संजय मिश्रा और अश्विनी कालसेकर जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं। कथित तौर पर ‘भूल भुलैया 3’ का बजट 150 करोड़ रुपये है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img