Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

Iran-Israel युद्ध हुआ और भी भीषण, अब तक 230 से अधिक ईरानी और 14 इसरायली नागरिकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ईरान और इसरायल के बीच जारी युद्ध लगातार और भीषण रूप लेता जा रहा है। इसरायल द्वारा 13 जून को शुरू किए गए ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ के बाद से दोनों देशों के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन हमलों में अब तक ईरान के 230 से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि ईरान की जवाबी कार्रवाई में इसरायल के 14 नागरिक मारे गए और 390 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

इसरायली हमला: 720 सैन्य और परमाणु ठिकानों पर कार्रवाई

13 जून को इसरायल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ के तहत ईरान के 170 से अधिक स्थानों को निशाना बनाया, जिनमें 720 सैन्य संरचनाएं और परमाणु ठिकाने शामिल थे। इस हमले में ईरान के 14 शीर्ष सैन्य अधिकारी और वैज्ञानिकों की भी मौत हुई है।

ईरानी जवाबी हमला: 200 मिसाइलें, 100 ड्रोन दागे

इसके जवाब में ईरान ने तेल अवीव, यरुशलम और हाइफा समेत इसरायल के प्रमुख सैन्य और नागरिक इलाकों पर 200 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें और 100 ड्रोन दागे। हाइफा बंदरगाह क्षेत्र में धमाके हुए, हालांकि गौतम अडानी के स्वामित्व वाले हाइफा पोर्ट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और संचालन सामान्य रूप से जारी है।

सिविल इलाकों को नुकसान, बच्चों समेत कई घायल

ईरानी हमलों में सेंट्रल इसरायल की दो रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इसरायली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मिसाइल हमलों में 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। चार घायलों का इलाज तेल अवीव के इचिलोव मेडिकल सेंटर में चल रहा है।

ईरान का साफ संदेश: सीजफायर नहीं, जब तक हमले जारी

ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक इसरायल अपने हमले नहीं रोकता, वह सीजफायर पर बात नहीं करेगा। ईरानी सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने इसरायली आक्रामकता का “माकूल जवाब” देने की चेतावनी दी है।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू बोले-पीछे नहीं हटेंगे

इसरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान को निर्दोष नागरिकों की हत्या की भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने दो टूक कहा कि इसरायल तब तक पीछे नहीं हटेगा जब तक अपने सभी रणनीतिक लक्ष्य हासिल नहीं कर लेता।

स्थिति गंभीर,पर नियंत्रण में

इसरायली रक्षा बल (IDF) की होम फ्रंट कमान ने कहा है कि फिलहाल नागरिकों को बम शेल्टर में रहने की आवश्यकता नहीं है, जबकि फायर एंड रेस्क्यू सर्विस मिसाइल से लगी आग पर काबू पाने के लिए कार्यरत है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...

Weather Update: एनसीआर में लू का असर जारी, अगले तीन दिन येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...
spot_imgspot_img