Saturday, February 7, 2026
- Advertisement -

How To Keep Your Heart Healthy: भारत में अचानक हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े, जानिए संतुलित जीवन का महत्व

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बीते दिनों मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई । ‘कांटा लगा’ फेम और बिग बॉस 13 की चर्चित प्रतिभागी शेफाली जरीवाला का सिर्फ 42 वर्ष की उम्र में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दरअसल, 27 जून की रात मुंबई में हुई इस घटना ने उनके प्रशंसकों, परिवार और फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। शेफाली का निधन केवल एक व्यक्तिगत क्षति नहीं, बल्कि एक गंभीर सामाजिक स्वास्थ्य चेतावनी भी है।

भारत में अचानक हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े

बीते कुछ वर्षों में भारत में अचानक हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं — खासकर युवाओं में। जिस उम्र में लोग करियर, परिवार और जीवन की नई ऊंचाइयों को छूने की तैयारी करते हैं, उसी समय दिल का दौरा जान का खतरा बन रहा है। यहां तक कि स्वस्थ खानपान और नियमित व्यायाम करने वाले भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

विशेषज्ञ मानते हैं कि तनाव, अनियमित जीवनशैली, कोरोना महामारी के बाद की जटिलताएं, और लगातार बढ़ता प्रदूषण इन सबके पीछे मुख्य कारण हैं। ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि हम ‘बैलेंस्ड लाइफ’ की अहमियत को समझें और अपनाएं।

आइए जानते हैं कि एक संतुलित जीवन जीने के लिए कौन-कौन सी बातें ज़रूरी हैं, ताकि हम खुद को और अपनों को समय से पहले बुझने से बचा सकें।

धूम्रपान और शराब से दूरी

धूम्रपान करने और नियमित शराब का सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। विशेषज्ञ इससे होने वाले नुकसान को लेकर अक्सर लोगों को चेतावनी देते रहे है और इनका सेवन न करने की सलाह भी देते है। धूम्रपान से रक्त वाहिकाओं को नुकसान होता है, जिससे हृदय को रक्त पंप करने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही इससे खून के थक्के जमने की संभावना भी बढ़ जाती है।

पोषण युक्त खानपान

व्यक्ति का खानपान उसके स्वास्थ के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार होता है। हम क्या खाते है और वह किन चीजों से मिल कर बना है इस पर हमारा शारीरिक स्वास्थ पूरी तरह से निर्भर करता है। नियमित बाजार में मिलने वाला तेल युक्त खाना खाना, जंक फूड और पैकेज फूड का सेवन करना स्वास्थ के लिए बहुत अधिक नुकसान दायक होता है। यह हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा काफी बढ़ा जाता है। इस परेशानी से बचने के लिए हमें संतुलिस आहार करना चाहिए। हमें ऐसा खाना खाना चाहिए जो फल, सब्जियां, साबुत अनाज, और स्वस्थ वसा (जैसे कि मछली, नट्स, और बीज) से भरपूर हो।

नियमित व्यायाम

नियमित व्यायाम करना एक स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरूरी है। यह न सिर्फ हृदय रोगों से बल्कि अन्य स्वास्थ समस्याओं से भी हमें सुरक्षित रखता है। यह हमारे हृदय को मजबूत बनाता है और रक्तचाप को कम करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार, स्वस्थ जीवन के लिए हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट नॉर्मल एरोबिक्स या फिर 75 मिनट तेज स्पीड वाले एरोबिक व्यायाम करना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, हृदय रोग से पीड़ित लोगों को अधिक शारीरिक परिश्रम वाले व्यायाम न करने की सलाह दी जाती है। लेकिन ऐसे लोगों को भी स्वस्थ रहने के लिए नियमित वॉक और योग करना चाहिए।

वजन का नियंत्रण

बढ़ता वजन भी हृदय रोगों का एक बहुत बड़ा कारण बनता जा रहा है। विदेशों के साथ साथ भारत में भी बढ़ता वजन एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। यहां तेजी से युवा मोटापे का शिकार हो रहे है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आने वाले सालों में यह समस्या कई गुणा तक बढ़ने की संभावना है। मोटापा धीरे धीरे वैश्विक समस्या बनता जा रहा है और इससे ह्दय रोगों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। मोटापा कई बीमारियों की जड़ माना जाता है। हृदय स्वास्थ के लिए भी शरीर में जमी अत्यधिक चर्बी जिम्मेदार होती है। इससे हाई बीपी, उच्च ब्लड कोलेस्ट्रॉल और उच्च ब्लड शुगर जैसी बिमारियां होने लगती है साथ ही इससे हृदय रोग का खतरा चार गुणा तक बढ़ जाता है।

तनाव से बचाव

तनाव को हृदय समस्याओं की एक महत्वपूरण वजह माना जाता है। यह सिर्फ हमारे मूड को ही प्रभावित नहीं करता बल्कि हमारे शरीर के लिए भी काफी नुकसानदायक होता है। यह हमारी हृदय प्रणाली में भी बहुत से परिवर्तन कर देता है। दरअसल तनाव हमारे शरीर में लड़ने या भागने की प्रतिक्रिया को ट्रिगर करता है। यह प्रक्रिया दिमाग के हाइपोथैलेमस नामक हिस्से में शुरु होती है। इसके बाद हमारी मदद के लिए दिमाग कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे हार्मोन जारी करता है जो कि तुरंत होने वाले शारीरिक परिवर्तन के लिए जिम्मेदार होते है।

यह प्रतिक्रिया थोड़े समय के लिए होने वाली किसी घटना के लिए मददगार होती है लेकिन लगातार तनाव में रहने पर यह प्रतिक्रिया लगातार होती है, जिससे आपके दिल और रक्त वाहिकाओं पर लंबे समय तक दबाव पड़ता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, लंबे समय तक होने वाले तनाव से हृदय समस्याओं का खतरा 60 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

पिछले तीन वर्षों में बढ़े हार्ट अटैक के मामले

अपनी दिनचर्या में यह आवश्यक बदलाव करने और अच्छी लाइफस्टाइल को अपनाने से दिल की बीमारियों के खतरे से बचा जा सकता है। वर्तमान समय में दिल से जुड़ी परेशानियां तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते हार्ट अटैक के मामलों में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अगर सिर्फ पिछले तीन वर्षों की बात की जाए, खासकर 40 वर्ष से कम उम्र के लोगों में, तो हार्ट अटैक के मामले काफी बढ़ गए है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में दिल के दौरें से होने वाली मौतों के मामले में 12.5% की वृद्धि देखी गई है। सिर्फ यहीं नहीं बल्कि इससे अधिक चिंता का विषय यह है कि अब कम उम्र में भी लोगों को हार्ट अटैक की समस्या होने लगी है। देश भर के अस्पतालों के 2020 से 2023 के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल के दौरे के 50% मरीज 40 साल से कम उम्र के हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img