Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा 31 जुलाई को होंगे रिटायर, फेयरवेल की तैयारी शुरू, नए कमिश्नर को लेकर अटकलें तेज़

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। हाल के दिनों में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि केंद्र सरकार उन्हें सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) दे सकती है, लेकिन अब पुलिस मुख्यालय की ओर से उनके फेयरवेल की आधिकारिक तैयारी शुरू कर दी गई है। इस आदेश के बाद साफ हो गया है कि अरोड़ा को एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा और उनके कार्यकाल का अंत तय हो गया है।

फेयरवेल 31 जुलाई को न्यू पुलिस लाइन, किंग्सवे कैंप में

कमिश्नर अरोड़ा का फेयरवेल 31 जुलाई को दिल्ली के किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा। इस बीच यह भी संभावना जताई जा रही है कि 31 जुलाई से पहले ही नए पुलिस कमिश्नर के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

नए दिल्ली पुलिस कमिश्नर की रेस में ये नाम सबसे आगे

दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद के लिए जिन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं, उनमें एस.बी.के. सिंह, प्रवीर रंजन और सतीश गोलचा सबसे प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। तीनों ही अधिकारी केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के करीबी माने जाते हैं और दिल्ली पुलिस में लंबा अनुभव रखते हैं।

कौन हैं संजय अरोड़ा?

तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के डीजी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं और इसके बाद उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था।

राजस्थान से हैं संबंध, इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से प्रशासन तक का सफर

मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले संजय अरोड़ा ने जयपुर स्थित मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

वीरप्पन के खिलाफ ऑपरेशन में निभाई थी अहम भूमिका

तमिलनाडु में अपने कार्यकाल के दौरान वे कुख्यात डकैत वीरप्पन के खिलाफ बनाए गए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में एसपी के तौर पर तैनात रहे। इस ऑपरेशन में उनकी टीम की बड़ी सफलता के लिए उन्हें मुख्यमंत्री गैलंट्री मेडल से भी सम्मानित किया गया।

एनएसजी से ली ट्रेनिंग, एसएसजी गठन में निभाई भूमिका

1991 में उन्होंने एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) से स्पेशल ट्रेनिंग ली थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए गठित स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SSG) की स्थापना में भी उन्होंने अहम योगदान दिया था।

आईटीबीपी से लेकर दिल्ली पुलिस तक का सफर

आईटीबीपी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मसूरी स्थित प्रशिक्षण अकादमी में 2000 से 2002 तक ट्रेनर के रूप में भी सेवाएं दीं। इसके अलावा वे कोयंबटूर के पुलिस कमिश्नर और चेन्नई में ट्रैफिक व क्राइम के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जैसे अहम पदों पर भी कार्यरत रहे।

अब सबकी नजर नए पुलिस कमिश्नर की घोषणा पर

संजय अरोड़ा के रिटायरमेंट के साथ ही दिल्ली पुलिस में शीर्ष नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि देश की राजधानी की सुरक्षा कमान किसे सौंपी जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img