नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सोशल मीडिया पर इस मैच को लेकर ‘बॉयकॉट IND vs PAK’ की मांग जोर पकड़ रही है। रविवार को यह ट्रेंड पूरे दिन ट्विटर समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर छाया रहा। वहीं, रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह बहस सिर्फ फैंस और सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इसका असर भारतीय टीम के खिलाड़ियों तक भी पहुंच गया है। खासतौर पर सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और कुछ अन्य युवा खिलाड़ी इस माहौल से मानसिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं।
कोच गंभीर ने दिया खिलाड़ियों को ‘मेंटल स्ट्रेंथ’ का संदेश
मिली जानकारी के अनुसार, मौजूदा माहौल को लेकर कुछ खिलाड़ियों ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और सपोर्ट स्टाफ से सीधा संवाद किया है। उन्होंने मानसिक दबाव, सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाएं और राष्ट्रीय भावनाओं को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं। हालांकि, ये खिलाड़ी पहले भी पाकिस्तान के खिलाफ खेल चुके हैं, लेकिन इस बार का माहौल असामान्य और तनावपूर्ण माना जा रहा है। टीम मैनेजमेंट भी इस बात को समझ रहा है।
All Set & Raring To Go 👍 💪
— BCCI (@BCCI) September 14, 2025
It's Match No. 2️⃣ for #TeamIndia 🇮🇳 in #AsiaCup2025 pic.twitter.com/vKUgTJ1HAD
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आया बदलाव
ऐसे हाई-वोल्टेज मैच से पहले आमतौर पर कप्तान या मुख्य कोच प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, लेकिन इस बार सहायक कोच रेयान टेन डेशकाटे को भेजा गया। इस बदलाव को विशेषज्ञों ने संकेत माना है कि ड्रेसिंग रूम का माहौल पूरी तरह सामान्य नहीं है।
क्या खिलाड़ी भावनाओं के साथ उतरेंगे मैदान पर?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब डेशकाटे से पूछा गया कि क्या खिलाड़ी भावनाओं के साथ खेलेंगे, उन्होंने कहा “हां, मुझे लगता है कि वे ऐसा करेंगे। यह बहुत संवेदनशील मुद्दा है। हमारे खिलाड़ी जनता की भावनाओं को पूरी तरह समझते हैं।”
डेशकाटे ने यह भी कहा कि सरकार की नीतियों को लेकर स्थिति स्पष्ट है और टीम उसी के अनुरूप अपना रवैया तय कर रही है।
“भावनाओं को समझते हैं, लेकिन खेल पर रखें फोकस”: कोचिंग स्टाफ
सहायक कोच ने कहा कि टीम जनता की भावनाओं से पूरी तरह अवगत है, लेकिन खिलाड़ियों को सिखाया गया है कि जब मैदान पर उतरें, तो भावनाओं से परे हटकर सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करें।
“गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को यही समझाया है कि जो बातें हमारे कंट्रोल में नहीं हैं, उन पर ध्यान न दें।” “जब मैदान पर उतरें, तो सिर्फ अपने प्रदर्शन और टीम की जीत के बारे में सोचें।”
सोशल मीडिया पर बहस
IND vs PAK मैच को लेकर ‘Boycott’ की मांग असमर्थन के राजनीतिक, सामाजिक और राष्ट्रीय कारणों पर आधारित बताई जा रही है। हालांकि BCCI और सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि खिलाड़ियों के मनोबल और एकाग्रता पर इस बहस का असर पड़ सकता है, इसलिए टीम मैनेजमेंट का सावधानीपूर्वक रवैया सही दिशा में कदम है।

