Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Asia Cup 2025: भारत की ऐतिहासिक जीत पर देशभर में जश्न, CM योगी और अखिलेश यादव ने दी बधाई

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए न केवल पाकिस्तान को शिकस्त दी, बल्कि रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप का खिताब भी अपने नाम कर लिया।

इस बड़ी जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है, वहीं राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से भी टीम इंडिया को शुभकामनाएं मिल रही हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय टीम को जीत की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “चाहे कोई भी मैदान हो, भारत हमेशा विजयी रहेगा… भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को हार्दिक बधाई। जय हिंद

सीएम योगी का यह संदेश टीम के प्रदर्शन पर गर्व की झलक देता है और देशवासियों की भावना को अभिव्यक्त करता है।

अखिलेश यादव बोले – “एकता ही जीत की नींव है”

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा “एकता ही जीत की नींव है। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी एकजुट खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ और देशवासियों को एशिया कप जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”

उनका यह बयान टीम स्पिरिट और सामूहिक प्रयास की सराहना करता है।

यूपी पुलिस ने भी जताया गर्व

यूपी पुलिस ने भी टीम इंडिया की जीत पर बेहद रचनात्मक अंदाज में बधाई दी। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा “दशहरे की जीत से लेकर दिवाली की चमक तक, आतिशबाजी जल्दी शुरू हो जाती है, टीम इंडिया एशिया कप जीतती है, दिलों और स्कोरबोर्ड को समान रूप से रोशन करती है।” इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

भारत ने फिर लहराया विजय पताका

फाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान को 146 रनों पर समेट दिया। जवाब में तिलक वर्मा की नाबाद 69 रन की पारी और रिंकू सिंह के विजयी चौके की मदद से भारत ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

देशभर में उत्सव जैसा माहौल

भारत की इस शानदार जीत के बाद दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, जयपुर सहित देश के कोने-कोने में लोग सड़कों पर निकल आए। पटाखे फोड़े गए, ढोल-नगाड़े बजाए गए और तिरंगा लहराकर जीत का जश्न मनाया गया।

नौवीं बार बना एशिया का सिरमौर

भारत ने इस जीत के साथ नौवीं बार एशिया कप जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखी है। यह टूर्नामेंट क्रिकेट इतिहास में भारत की गहराई, अनुभव और युवाओं के जोश का प्रतीक बन गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...
spot_imgspot_img