Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

NIA: अमेरिका से दिल्ली पहुंचते ही गिरफ़्तार हुआ अनमोल बिश्नोई, एनआईए आज करेगी अदालत में पेश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और उसके करीबी सहयोगी अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत लौटते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को अमेरिकी अधिकारियों ने अनमोल को भारत भेजा, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर NIA की टीम ने उसे तुरंत अपनी हिरासत में ले लिया। अनमोल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है और उसके खिलाफ कई राज्यों में गंभीर अपराध दर्ज हैं।

2020–2023 के बीच आतंकवादी गतिविधियों में मदद का आरोप

NIA की जांच में यह सामने आया कि 2020 से 2023 के दौरान अनमोल ने नामित आतंकवादी गोल्डी बरार और गैंग लीडर लॉरेंस बिश्नोई को भारत में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम देने में सक्रिय सहायता की। इसी आधार पर मार्च 2023 में NIA ने अनमोल के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

जांच के अनुसार, अनमोल विदेश में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए अमेरिका से आतंकवादी और गैंगस्टर गतिविधियों को संचालित करता रहा। उसने गिरोह के शूटरों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले गुर्गों को आश्रय, लॉजिस्टिक सपोर्ट, फंडिंग और हथियारों की व्यवस्था मुहैया कराई। इसके अलावा, वह अन्य गैंगस्टरों की मदद से भारत में जबरन वसूली का नेटवर्क भी चला रहा था।

आतंकवादी–गैंगस्टर गठजोड़ पर NIA का बड़ा अभियान

NIA ने आरसी 39/2022/NIA/DLI लॉरेंस बिश्नोई नेतृत्व वाले आतंकवादी–गैंगस्टर षड्यंत्र मामले की जांच तेज कर रखी है। एजेंसी का लक्ष्य आतंकियों, गैंगस्टरों और हथियार तस्करों के गठजोड़ के इन्फ्रास्ट्रक्चर और फंडिंग नेटवर्क को पूरी तरह नष्ट करना है। अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी इस पूरे अभियान में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

पीड़ित परिवार को अमेरिका से भेजा गया ईमेल

मृतक नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को भी अमेरिकी अधिकारियों ने ईमेल भेजा, जिसमें पुष्टि की गई कि अनमोल बिश्नोई को डिपोर्ट कर दिया गया है। जीशान ने बताया कि पीड़ित परिवार होने के नाते उनका ईमेल अमेरिकी एजेंसियों के पास पंजीकृत है, ताकि उन्हें मामले की हर सूचना तुरंत मिल सके।

बाबा सिद्दीकी की हत्या

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा स्थित कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुंबई पुलिस इस मामले में अब तक 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। चार्जशीट में अनमोल को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है और उसे वांछित आरोपियों की सूची में शामिल किया गया है।

जांच के दौरान कई गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल से प्राप्त वॉइस क्लिप्स की जांच में उनकी आवाज अनमोल की आवाज से मेल खाती पाई गई। ऑडियो क्लिप्स में वह कथित तौर पर अपने सहयोगियों को हत्या को अंजाम देने के निर्देश देता सुना गया है।

एजेंसियों का मानना है कि अनमोल ने विदेश में रहते हुए पूरी हत्या की योजना तैयार की, कार्यक्रम नियंत्रित किया और घटना को अंजाम दिलवाया। ये सभी प्रमाण पुलिस ने चार्जशीट में शामिल किए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर...

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...
spot_imgspot_img