Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

रिश्तों का खून: प्रेमी के साथ मिल पति को मौत के घाट उतारा

  • ललसाना में हुई अरुण उर्फ रिंकू की हत्या का खुलासा, बेटा भी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गंगानगर थानांतर्गत ग्राम ललसाना में राजमिस्त्री अरुण उर्फ रिंकू की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और बेटे को दरांती समेत गिरफ्तार किया है। राजमिस्त्री की हत्या अवैध संबंधों में बाधक बनने के कारण की गई।

सीओ सदर देहात पूनम चौधरी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि रिंकू की हत्या के संबंध में परिवार के लोगों ने पूछताछ में कुछ भी नहीं बताया था। जब रिंकू के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई तो पता चला कि घटना से पहली रात मृतक के मोबाइल से डायल 112 पर रात्रि 23:46, 23:49, 02.11, 02:20 बजे चार बार कॉल की गयी है।

जिन्हे देखने से संदेह उत्पन्न हुआ कि मृतक के परिवार में रात्रि में कोई न कोई बड़ा विवाद रहा होगा। इस आधार पर मृतक रिंकू के पुत्र जतिन व पत्नी रेखा से पूछताछ की गयी तो अपना जुर्म इकबाल करते हुए बताया कि रिंकू उर्फ अरुण शराब पीने का आदी था, जो घर पर खर्चे के लिए पैसे भी नहीं देता था तथा प्रत्येक दिन घर पर परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था।

परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मृतक की पत्नी के अवैध संबंध नरेन्द्र पुत्र भगवत सिंह निवासी ललसाना से हो गये थे। जिसकी जानकारी भी रिंकू को हो गयी थी। रिंकू पहले नरेन्द्र के पास राजमिस्त्री का कार्य करता था। रिंकू का नरेन्द्र से भी कई बार आपस में झगड़ा हो गया था। जिसके कारण रिंकू तथा नरेन्द्र आपस में एक-दूसरे से रंजिश रखने लगे थे।

जिसकी जानकारी रिंकू की पत्नी व पुत्र को थी। इसका लाभ उठाकर 15 जनवरी को नरेन्द्र के घर पर तीनों ने मिलकर रिंकू उर्फ अरुण को रास्ते से हटाने की योजना बनायी तथा 18 जनवरी की पूरी रात रिंकू का अपने घर वालों से झगड़ा होता रहा। 19 जनवरी को दिन में तीनों ने मिलकर रिंकू उर्फ अरुण की हत्या करने की योजना तैयार कर ली। 20 जनवरी को प्रात: पांच बजे रिंकू को नींद से जगाया गया।

जब रिंकू शौच के लिए गांव से बाहर ट्यूबवेल जाने लगा तो योजना के अनुसार नरेन्द्र उसे तालाब के पास मिला तथा शराब पिलाने के बहाने श्मशान की तरफ ले गया। श्मशान के पास गुड्डू के आलू के खेत के पास नरेन्द्र ने रिंकू को शराब पिलायी।

उसके पीछे रिंकू की पत्नी रेखा व पुत्र जतिन हत्या करने के इरादे से गन्ना छीलने वाली दरांती लेकर पहुंच गये तथा लगभग 5:30 बजे तीनों ने मिलकर रिंकू उर्फ अरुण को पकड़कर दरांती से चेहरे व सिर पर ताबड़तोड़ वार करके मौत के घाट उतार दिया। वहां से अपने-अपने घर आ गये तथा पत्नी तथा पुत्र ने मृतक रिंकू को आसपास ढूंढने का नाटक किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img