Home Uttar Pradesh News उत्तराखंड: ग्लेशियर फटने से आई बाढ़ पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने जानकारी

उत्तराखंड: ग्लेशियर फटने से आई बाढ़ पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने जानकारी

0
उत्तराखंड: ग्लेशियर फटने से आई बाढ़ पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने जानकारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तराखंड के चमोली जिले के रैनी में ग्लेशियर फटने की सूचना है। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर फटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

वहीं, चमोली जिले के नदी किनारे की बस्तियों को पुलिस लाउडस्पीकर से अलर्ट कर रही है। कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी किनारे बसे लोग मकान खाली करने में जुटे। वहीं हादसे में कई लोगों के लापता होने की खबर है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों से पुराने वीडियो शेयर न करके और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। इसके अलावा उन्होंने मदद के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया है।

modi copy

देवभूमि को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा को लेकर मैंने सीएम टीएस रावत, आईटीबीपी और एनडीआरएफ के महानिदेशकों से बात की है। संबंधित सभी अधिकारी लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य के लिए रवाना हो गई हैं। देवभूमि को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।’

100-150 लोगों के हताहत होने की खबर

चमोली जिले में आई बाढ़ के चलते 100-150 लोगों के हताहत होने की खबर नहीं है। यह जानकारी उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने दी।

मुख्यमंत्री ने कहा- जनहानि की सूचना नहीं

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अभी तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

पीएम मोदी ने सीएम रावत से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत से फोन पर बात की।

अमित शाह ने बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के चमोली जिले में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उत्तराखंड के मुख्य सचिव, केंद्रीय गृह सचिव और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के साथ समन्वय और राहत का जारी है। वायु सेना और अन्य आपदा राहत बल को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

नंदप्रयाग से आगे अलकनंदा का बहाव हुआ सामन्य

मुख्यमंत्री रावत ने कहा, ‘राहत की खबर ये है कि नंदप्रयाग से आगे अलकनंदा नदी का बहाव सामान्य हो गया है। नदी का जलस्तर सामान्य से अब 1 मीटर ऊपर है लेकिन बहाव कम होता जा रहा है। राज्य के मुख्य सचिव, आपदा सचिव, पुलिस अधिकारी एवं मेरी समस्त टीम आपदा कंट्रोल रूम में स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।’

शाह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात

चमोली में आई आपदा के मद्देनदजर गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की। इसके अलावा उन्होंने आईटीबीपी के डीआईजी से भी बात की।

सभी जिलाधिकारियों को भेजी गई आपदा चेतावनी

सभी जिलाधिकारियों को आपदा चेतावनी भेजी गई है। जिसमें कहा गया है, ‘उत्तराखंड में नंदादेवी ग्लेशियर के एक हिस्से के टूटने की रिपोर्ट मिली है। गंगा नदी पर बसे जिलों को हाई अलर्ट पर रहने की आवश्यकता है और जल स्तर की 24 घंटे निरंतर निगरानी करने की आवश्यकता है।

यदि जरूरत हो तो लोगों को बाहर निकालने और सुरक्षित स्थान पर ले जाने की आवश्यकता है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी फ्लड कंपनी को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। कृपया स्थानीय स्तर पर भी समन्वय करें।’

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा- एनडीआरएफ की तीन टीमों को देहरादून से किया गया रवाना

धौलीगंगा में बड़े पैमाने पर आई बाढ़ कोलेकर गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा, ‘आईटीबीपी की दो टीमें मौके पर पहुंचीं हैं। एनडीआरएफ की तीन टीमों को देहरादून से रवाना किया गया है और 3 अतिरिक्त टीमें शाम तक वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद से वहां पहुंचेंगी। एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन पहले से ही मौके पर मौजूद है।’

मुख्यमंत्री बोले- सभी धैर्य बनाए रखें

मुख्यमंत्री रावत ने कहा, ‘मैं स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं। मेरी सभी से विनती है कि कृपया कोई भी पुराने वीडियो शेयर करके पैनिक ना फैलाएं। स्थिति से निपटने के सभी जरूरी कदम उठा लिए गए हैं। आप सभी धैर्य बनाए रखें।’