जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: गाँव भजज्वाला के जंगलों में गुलदार के संग उसके चार बच्चे देखे जाने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुचकर जांच की।
गाँव निवासी रोताश सिंह परिवार सहित गाँव के निकट खेतों में गन्ना बौने के लिए गया था अपने खेत के निकट गेंहू के खेत में उसने कुछ हलचल सुनी मौके पर जाकर देखा तो उसे किसी जानवर के चार छोटे बच्चे दिखाई दिए भय के चलते उसने शोर मचा दिया।
जिससे आस पास के ग्रामीण लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुँच गए अन्य ग्रामीण भी गुलदार के शावक की बात सुनकर मोके पर पहुँच गए देखते ही देखते भारी भीड़ एकत्र हो गई और गुलदार के शावक होने की बात कहने लगे ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गुलदार के शावक की बात सुनकर वन विभाग की टीम में हड़कम्प मच गया।
मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम में वन दरोगा राधेश्याम सिंह, सुनील राजोरा व विरेन्द्र सिंह बोरा मौके पर पहुँचे उन्होंने जांच पड़ताल कर गुलदार के शावक न होने की पुष्टि की वन दरोगा राधेश्याम सिंह ने बताया ये गुलदार के शावक नही है बल्कि यह किसी अन्य जंगली जानवर के शावक है।
जंगली जानवर के बच्चों को वहीं पर छोड़ दिया गया। गुलदार के शावक न होने की पुष्टि पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली वन विभाग की टीम ने बताया निकट ही गांव अलियारपुर के जंगल में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है किसान खेतों पर जाते समय सावधानी बरतें।

