Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेसियों का जिले भर में धरना प्रदर्शन

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर साढ़े तीन साल में दिए गए रोजगार को लेकर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की। शहीद भगत सिंह चौक पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री युवाओं को रोजगार दो या वरना गद्दी छोड़ो नारे के साथ प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि युवा बेरोजगार हैं उनके परिवार भूखे मर रहे हैं परंतु रोजगार नहीं है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में सब को रोजगार देने का वादा किया था।

अब रोजगार को लेकर सरकार को श्वेत पत्र जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं परंतु साढ़े तीन साल में सरकार ने कोई रिक्तियां नहीं निकाली। बेरोजगार भत्ता देने की बात भी झूठी साबित हुई है।

युवा जिलाध्यक्ष अमरदीप रोशन ने कहा कि युवा रोजगार के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है परंतु इस सरकार में खाने के भी लाले पड़ गए हैं। पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि यदि शीघ्र ही युवा बेरोजगारों को नौकरियां या बेरोजगार भत्ता नहीं मिला तो प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन होगा और इस सरकार को इस्तीफा देने पर मजबूर करेंगे।

पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और पार्षद सुहैल कुरैशी ने कहा कि जबसे भाजपा प्रदेश में आसीन हुई है एक भी सरकारी नौकरी नहीं दी गई है। जल्द ही सरकार रिक्तियां निकालें ताकि बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव सतीश कुमार, विमला पांडे, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, चौधरी बलजीत सिंह, शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, शैलेन्द्र, जटाशंकर श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, बीएस तेजियान, कैलाश प्रधान, दिनेश पुंडीर, अंजू द्विवेदी, नईम कुरैशी आदि शामिल रहे।

वहीं दूसरी ओर रुड़की सिविल लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व गृह राज्य मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के अंदर सबसे अधिक बेरोजगारी है। लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में काम करने वाले कामगार वापस लौट आए। यहां पर सरकार उनके लिए रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं कर पाई है।

देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम केवल झूठे वायदे एवं दावे कर रहे हैं। हकीकत यह है कि तीन साल में सरकार एक भी नौकरी नहीं दे पाई है। पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।

आज हर तरफ इस सरकार के खिलाफ आक्रोश है। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि अगर प्रदेश में यही हाल बना रहा तो युवा सड़कों पर उतरेंगे। ऐसे में कानून व्यवस्था प्रभावित होगी। हरियाणा के अंदर किसानों ने अपने हक की आवाज उठाई तो वहां की भाजपा सरकार ने सड़कों पर किसानों का खून बहाने का काम किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष कलीम खान, पूर्व मेयर यशपाल राणा, एडवोकेट श्रीगोपाल नारसन, सूरज नेगी, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

सेवादल कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर युवाओं को रोजगार नहीं देने के साथ ही जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाकर सांकेतिक धरना दिया।

इस मौके पर शादाब अली को सचिव जिला कांग्रेस सेवादल हरिद्वार ग्रामीण, आशीष शर्मा को महामंत्री ब्लॉक खानपुर, अरुण वाल्मीकि को नगर उपाध्यक्ष, नितिन कुमार महामंत्री बनाया गया। तौफीक अंसारी को हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र का अतिरिक्त अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर देवेश राणा, अवनीश सैनी, सोनू पालीवाल, लोकेश कुमार, मोहित कुमार, संजीव, प्रशांत कुमार, अरुण कुमार, नितिन कुमार, मोहन सैनी, आदित्य शर्मा, शुभ्र रस्तोगी, मोहम्मद उस्मान आदि मौजूद रहे।

मंगलौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। इस मौके पर विधायक तथा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं को ठगने का काम कर रही है।

चुनाव के समय केंद्र सरकार ने वायदा किया था कि हर वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार दिए जाएंगे लेकिन हालात सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता युवाओं का दु:ख दर्द लेकर सड़कों पर उतरते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। उन पर झूठे और फर्जी मुकदमे लगाए जाते हैं ताकि किसी भी तरह युवाओं की आवाज को दबाया जा सके। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम, संजीव चौधरी, महमूद अंसारी, पप्पू अंसारी, फरमान खान, अनीस अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...

Tariff: भारत समेत 60 देशों पर अमेरिका का नया टैरिफ प्लान, जबरन श्रम का लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका भारत के साथ संबंध...

Delhi News: मालवीय नगर अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली...

Asaram: आसाराम की बिगड़ी तबीयत, जोधपुर के अस्पताल में कराया गया भर्ती

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के...
spot_imgspot_img