Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर रालोद का धरना समाप्त

  • अधिकारियों के आश्वासन पर कल होगी वार्ता, भाकियू (तोमर) ने भी वहां पहुंच दिया धरने को समर्थन

जनवाणी संवाददाता |

मंसूरपुर: रालोद का धरना सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया। अब कल प्रशासनिक व रेलवे अधिकारियों के साथ इस मुद्दे को लेकर वार्ता पर सहमति बनी है। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अजित राठी व अन्य लोगों की मौजूदगी के बीच धरने पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने उनके धरने को समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही।

किसानों की मांग रेलवे कॉरीडोर के लिए अधिगृहीत भूमि के मुआवजे को लेकर है। इसे लेकर सोमवार को वहां बडी संख्या में किसानों की मौजूदगी के बीच मौके पर एडीएम वित्त आलोक कुमार, एसपी क्राइम, सीओ खतौली, आशीष प्रताप सिंह तथा थानाध्यक्ष मंसूरपुर आदि पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहे।

मामले को लेकर रालोद नेताओं की प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से वार्ता के दौरान इस बात पर सहमति हुई कि आज किसान अपना धरना स्थगित कर रहे हैं। मुआवजे के मामले को लेकर रालोद और भाकियू तोमर के नेताओं की बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता होगी।

इस दौरान किसी प्रकार का कोई कार्य रेलवे द्वारा नहीं किया जाएगा। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर धरना उठाया जा रहा है, लेकिन अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो इसे लेकर और तेजी से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इससे पूर्व सोमवार को भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर रालोद के धरने को समर्थन देने का ऐलान किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img