Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

किरतपुर गोकशी में कस्बा इंचार्ज समेत आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

  • एसपी ने अपने अधिनस्थ अधिकारी को सौपी जांच, दोषी होने पर होगी निलंबन की कार्रवाई

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: एसपी ने सपा नेता व किरतपुर नगर पालिकाध्यक्ष अब्दुल मन्नान के बाग में हुई गोकशी के मामले लापरवाई बरतने पर दो दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने अपने अधिनस्थ अधिकारी को मामले की जांच सौंपी दी है। जांच में दोषी पाएं जाने पर पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाएगा।

18 सितम्बर 2020 को सपा नेता और किरतपुर नगर पालिकाध्यक्ष के बाग में किरतपुर, नांगल व नजीबाबाद पुलिस ने सीओ नजीबाबाद के नेतृत्व में छापेमारी कर गोकशी पकड़ी थी।

पुलिस ने मौके से मोहम्मद हारून, तारिक, ताजिर, तालिब, मोहम्मद आमिर व मोहम्मद शानू को चेयरमैन किरतपुर अब्दुल मन्नान के बाग से 12 जीवित पशु (गाय-भैंस), गोवंश अवशेष, गोकशी के उपकरण तथा अवैध शस्त्रों सहित गिरफ्तार किया गया, जबकि पालिकाध्यक्ष समेत चार आरोपी फरार हो गए थे।

एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने लापरवाई बरतने, कर्तव्य का पालन न करने, अभिसूचना संकलन में विफल रहने के फलस्वरूप शनिवार को थाना किरतपुर से कस्बा इंचार्ज एसआई नरेश पाल, एसआई इरशाद अली, कास्टेबल संदीप, प्रवेश, योगेश, अमित, जितेन्द्र व पंकज को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर जांच शुरु कर दी गई है। एसपी ने बताया कि जांच में दोषी पाये जाने पर सभी को निलंबित किया जायेगा।

अभद्रता करने पर आरक्षी लाइन हाजिर

एसपी ने बढ़ापुर थाने में तैनात आरक्षी राहुल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी के मुताबिक राहुल कुमार पर क्षेत्र की जनता के साथ अनावश्यक अभद्रता किए जाने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img