Thursday, June 25, 2026
- Advertisement -

लापरवाही: बिजली के खंभे पर फाल्ट ठीक करने चढ़ा लाइनमैन, मौत

  • चमरावल गांव में सुबह लाइन का फाल्ट ठीक करने के लिए बिजलीघर से लाइनमैन ने लिया था शटडाउन
  • खंभे पर चढ़ते ही लगा करंट, मौके पर ही लाइनमैन की मौत, परिजनों व ग्रामीणों ने लगाया जाम
  • जाम के दौरान बिजली अधिकारियों को बुलाने पर अडिग रहे ग्रामीण, एसएसओ पर दर्ज होगा मुकदमा

मुख्य संवाददाता |

बागपत: चांदीनगर थाना क्षेत्र के चमरावल गांव में बिजली लाइन का फाल्ट ठीक करने खंभे पर चढ़े लाइनमैन की झुलसने से मौत हो गयी। लाइनमैन की मौत की सूचना परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों व परिजनों ने धोली पियाऊ-चमरावल मार्ग पर जाम लगा दिया और बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।

ग्रामीणों व पुलिस की नोकझोंक भी हुई। सीओ ने तो ग्रामीणों को कानूनी कार्यवाही करने तक की धमकी दे डाली थी। जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा और अधिक बढ़ गया था। बाद में एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और बिजली विभाग के एक्सईएन को बुलाया।

उन्होंने 5 लाख का मुआवजा व एक परिजन को नौकरी देने का आश्वासन दिया। साथ ही एसएसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का भी भरोसा दिया।

21 21

ललियाना निवासी 33 वर्षीय सुबोध पुत्र तेजपाल चमरावल बिजली घर पर सविंदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। रविवार सुबह वह कहरका गांव की लाइन में आये फाल्ट को ठीक करने गया था। इसके लिए वह बिजलीघर से शटडाउन लेकर गया था। शटडाउन के बाद वह खंभे पर चढ़ गया, लेकिन लाइन में करंट होने के चलते वह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

23 20

वह वहीं खंभे पर लटक गया। इस हादसे ही सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घटनास्थल पर पहुंचे। जब तक वहां ग्रामीणों की भी भारी भीड़ जमा हो गयी थी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। बाद में गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया।

22 21

इसकी सूचना मिलते ही सीओ खेकड़ा मय फोर्स के वहां पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। इस बीच ग्रामीणों व पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों को सीओ इस कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी तो वह भड़क गए।

ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। बाद में एसडीएम बागपत वहां पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाया। बिजली विभाग के एक्सईएन महेश चंद वहां पहुंचे और ग्रामीणों से बात की।

उन्होंने 5 लाख रुपए का मुआवजा, एक परिजन को नौकरी देने का आश्वासन दिया। साथ ही बताया कि एसएसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा विभागीय कार्यवाही भी अमल में लायी जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

NCRT की नई पाठ्यपुस्तक में आपातकाल का जिक्र, छात्रों को पढ़ाया जाएगा भारतीय लोकतंत्र का अहम अध्याय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण...

Delhi News: दिल्ली के महरौली में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के महरौली क्षेत्र...
spot_imgspot_img