Home Uttar Pradesh News Meerut भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल को क्षत्रीय विकास सभा का समर्थन

भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल को क्षत्रीय विकास सभा का समर्थन

0
भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल को क्षत्रीय विकास सभा का समर्थन
  • कैंट भाजपा प्रत्याशी ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क मिला समर्थन

जनवाणी टीम |

कंकरखेड़ा/मोदीपुरम: भारतीय जनता पार्टी के कैंट विधानसभा प्रत्याशी अमित अग्रवाल को क्षत्रीय विकास सभा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के माध्यम से पूर्णरूप से समर्थन दिया। इस दौरान प्रत्याशी अमित अग्रवाल का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में क्षत्रीय विकास सभा के अध्यक्ष चंद्रवीर कुरथल, ठाकुर ओपी सिंह, कुलदीप सोम, सहकारिता प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रेखा वालिया, अचला सिंह और अनिल वाल्मीकि सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर पल्लवपुरम क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल के साथ महिला कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान कंकरखेड़ा क्षेत्र की महिला कार्यकर्ता सरला शर्मा, पल्लवपुरम मंडल अध्यक्ष सुनीता रस्तोगी, महामंत्री उमा शर्मा आदि मौजूद रही। उधर, मोदीपुरम में कैंट विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के कैंट प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने अक्षरधाम कॉलोनी में भ्रमण कर वोट मांगे।

इस दौरान उनको भारी जनसमर्थन मिला। कॉलोनी में ऋषि शर्मा, कपिल बंसल, दिग्विजय सिंह चौहान, विपिन बालियान, अनुज वालिया, डा. आरएस सेंगर, अनुपम महेश्वरी, इंद्रपाल सिंह, पवन मेहता, नरेश गुप्ता, ओमप्रकाश अहूजा, अशोक गुप्ता, प्रदीप गर्ग, सुभाष शर्मा, रामकुमार राघव, अनुज वालिया आदि मौजूद रहे।