Home National News रिश्वत मामले में आप पार्टी के विधायक ​अमित रतन गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

रिश्वत मामले में आप पार्टी के विधायक ​अमित रतन गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

0
रिश्वत मामले में आप पार्टी के विधायक ​अमित रतन गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पंजाब विजिलेंस ने आज गुरूवार को घूसखोरी मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन को गिरफ्तार कर विजिलेंस टीम बठिंडा चली गई। बताया जा रहा है कि विधायक के पीए रश्मि गर्ग से पूछताछ के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। विजिलेंस आज विधायक को अदालत में पेश करेगी।

बता दें कि रश्मि गर्ग को 16 फरवरी को बठिंडा में घुड़ा गांव के प्रधान के पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी 25 लाख रुपये का सरकारी अनुदान जारी करने के बदले में 5 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। बयानों के आधार पर 16 फरवरी को विधायक अमित रतन के पीए रशिम गर्ग पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

बाद में शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बठिंडा में विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने अमित गर्ग को चार लाख रुपये के साथ पकड़ा था। इससे पहले, विधायक अमित रतन ने पहले गर्ग के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया था। उन्होंने विपक्षी दलों पर पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।