Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में होगा ‘अब टाइम का तांडव’, इस​ दिन होने वाला है प्रिमियर, निर्माताओं ने दिखाई बीटीएस की झलक

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी का मोस्ट अवेटिड शो बिग बॉस 18 जल्द ही छोटे पर प्रसारित होने वाला है। इसको लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटिड नजर आ रहे हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि, इस शो का प्रिमियर आने वाली तारिख यानि 6 अक्टूबर को होने वाला है। वहीं, अब हाल ही में, इस शो के निर्माताओं ने एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें शो के बिहाइंड द सीन यानि बीटीएस की झलक दिखाई गई है।

बता दें कि, नए प्रोमो में, शो के होस्ट सलमान खान को शो के प्रोमो के लिए शूटिंग करते हुए देखा जा सकता है। प्रोमो रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

https://www.instagram.com/colorstv/?utm_source=ig_embed&ig_rid=6265b2db-7a2c-46cb-94bc-d23dbf4b1fe4 

रिलीज हुआ बिग बॉस 18 का प्रोमो

दरअसल, ‘बिग बॉस 18’ के हालिया रिलीज प्रोमो वीडियो में सलमान खान कहते हैं कि इस सीजन में बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के भविष्य की भविष्यवाणी करेंगे। वीडियो में सलमान को अलग-अलग एंगल से शूटिंग करते हुए, एडिटिंग प्रक्रिया और ग्राफिक्स को प्रदर्शित करते हुए दिखाया गया है। वीडियो के बैकग्राउंड से एक आवाज को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “इस बार बिग बॉस जानते हैं घरवालों का भविष्य”।

‘अब होगा टाइम का तांडव’

इस आवाज के बाद सलमान खान आते हैं और वह कहते हैं, “ये आंख देखती भी थी और दिखाती भी थी पर सिर्फ आज का हाल। अब खुलेगी एक ऐसी आंख, जिससे लिखा जाएगा इतिहास का पल, देखेगी ये आने वाला कल। ये जानेगी हर नियत जो कल बिगड़ेगी। अब होगा टाइम का तांडव।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त, सामग्री और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img