Home Uttarakhand News Roorkee पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को किया याद

पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को किया याद

0
पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को किया याद

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: भाजपा नेता नवीन कुमार जैन के नेतृत्व में तहसील कैंप कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ बीएल अग्रवाल ने की।

एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने कहा कि अब्दुल कलाम जैसे महानतम वैज्ञानिक सदियों में जन्म लिया करते हैं। अपने कामों से उन्होंने सिद्ध किया कि मानवता से बड़ा धर्म कोई नहीं है।

राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार दशक तक रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन तथा इसरो को संभालकर परमाणु शक्ति क्षेत्र में एक मिसाइल मैन की भूमिका निभाई। हम सब ऐसे महानतम व्यक्ति के पदचिन्हों पर चलने का प्रण लें।

कार्यक्रम में नमो फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र जैन, पूर्व बार एशोसिएशन अध्यक्ष सुनील गोयल, सुधीर चौधरी, सुबोध कुमार शर्मा ने भी कलाम के जीवन पर विचार रखे। कार्यक्रम में शशि सैनी, पंकज जैन, नरेश कुमार नागियान, सचिन, सोनू, गीता सैनी, अशोक कुमार, आस मोहम्मद, हाजी नूरहसन, राजेश वर्मा, बबलू राणा आदि मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर,पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा में पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें फूल अर्पित श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नेता नरेश शर्मा ने कहा कि भारत को परमाणु शक्ति बनाने वाले मिसाइल मैन और युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे अब्दुल कलाम ने अपने जीवन को जनता व देश लिये कुर्बान किया है।

आज युवा उनके बताये रास्ते पर चलेंगे तो जीवन में कभी कठनाई नहीं आएगी। इस दौरान अश्वनी पाल, दलीप कुमार राणा, जुलकरनैन, वसीम अंसारी, डॉ. तस्लीम, जब्बार, तनवीर आलम, अब्दुल कादिर, असगर, सुभाष सैनी, पीयूष चोहान आदि शामिल रहे।