Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने किया आराध्या से जुड़ा किस्सा साझा, कहा आगामी फिल्म के लिए बेटी से मिली प्रेरणा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता है। इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी आराध्या बच्चन से जुड़ा किस्सा साझा किया है। अभिषेक बच्चन ने बताया है कि अपनी इस आगामी फिल्म के लिए उन्हें अपनी बेटी से प्रेरणा मिली है।

मदद को बताया सबसे बहादुर शब्द

अभिषेक बच्चन ने कहा कि किताब की इस लाइन ने उनका दिल छू लिया। अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘किताब के किरदार ने मदद को सबसे बहादुर शब्द बताया, क्योंकि मदद मांगने का मतलब है कि आप आगे बढ़ते रहना चाहते हैं और चुनौतियों का सामना करना चाहते हैं। इसका मतलब है कि आप हार नहीं मान रहे हैं। आप आगे बढ़ने के लिए जो भी करना होगा उसे करेंगे’।

संघर्षों से जूझने के बावजूद वह हार नहीं मानते

अभिनेता ने कहा कि फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ में उनके किरदार अर्जुन की भी यही एक खूबी है। संघर्षों से जूझने के बावजूद वह हार नहीं मानता है। उन्होंने कहा, ‘वह मदद मांगने से नहीं डरता। वह अस्पताल जाने से भी नहीं डरता। वह हार नहीं मानता। कोई भी व्यक्ति जो उन चीजों से निपट चुका है और अभी भी निपट रहा है। उसके लिए 31 साल बाद तंग आकर यह कहना बहुत आसान है कि ‘बहुत हो गया है, अभी और नहीं करना है’। लेकिन नहीं, यह सच है कि वह अभी भी इसमें लगा हुआ है, अभी भी कोशिश कर रहा है… यही बात अर्जुन को साहसी बनाती है’।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में जॉनी लीवर और अहिल्या बामरू भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। यह पहली बार है जब अभिषेक बच्चन और शूजित सरकार ने किसी फिल्म में साथ काम किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img