Home Uttar Pradesh News Shamli एबीवीपी ने जिलाधिकारी से की मुआवजे की मांग

एबीवीपी ने जिलाधिकारी से की मुआवजे की मांग

0
एबीवीपी ने जिलाधिकारी से की मुआवजे की मांग
  • बीएड के छात्र निलेश की करंट से मौत का मामला

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मेरठ प्रांत के संयोजक मनीष कालखंडे के नेतृत्व में छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी जगजीत कौर से मिला।

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि शामली शहर के नया बाजार निवासी बीएड का छात्र निलेश सचदेवा पुत्र विनोद सचदेवा गत 28 जुलाई को सुबह के समय घर से बीएड की परीक्षा देने के लिए निकला था।

जब वह वीवी इंटर कालेज के पास बैंक आॅफ बड़ौदा के सामने पहुंचा तो बरसात के पानी में उतरे विद्युत करंट लगने से निलेश की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

यह हादसा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी कैद हो गया। विद्यार्थी परिषद ने किस मामले की जांच कराकर बिजली विभाग एवं जलभराव की स्थिति को लेकर नगर पालिका परिषद शामली के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। साथ ही, मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाई जाने की भी मांग की है।

अखिल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल में मनीष कालखंडे, अनुज धानिया, आकाश भारती, हिमांशु गर्ग, किंशुक, गौतम, आशुतोष, उज्जवल, वासु, तरुण गोयल आदि शामिल रहे।