Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

गांजा तस्कर तस्लीम के खिलाफ जल्द होगी कार्रवाई

  • पुलिस ने करीब आठ करोड़ की संपत्ति को चिन्ह्ति
  • पुलिस ने कैंट बोर्ड से मांगा मछेरान की संपत्ति का ब्योरा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वेस्ट यूपी की सबसे बड़ी मंडी सोतीगंज को ध्वस्त करने के बाद अब पुलिस ने गांजा तस्कर तस्लीम के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस जल्द ही तस्लीम के खिलाफ कार्रवाई करेगी। तस्लीम की अवैध तरीके से कब्जाई की करीब आठ करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने चिन्ह्ति किया है और कैंट बोर्ड से भी मछेरान की संपत्ति का ब्योरा मांगा है। तस्लीम सबसे बड़ा ड्रग तस्कर है। गांजे से लेकर अफीम, हेरोइन तक सब इसके यहां मिलता है। तस्लीम का नेटवर्क वेस्ट यूपी समेत दिल्ली एनसीआर तक फैला हुआ है।

रेलवे रोड पर है ठिकाना

रेलवे रोड थाना क्षेत्र के पूर्वा हाफिज अब्दुल करीम मछेरान मोहल्ले में हाजी तस्लीम परिवार के साथ रहता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार तस्लीम वेस्ट यूपी समेत दिल्ली-एनसीआर में नशीले पदार्थ का सबसे बड़ा सौदागर है। उसके खिलाफ यूपी के विभिन्न थानों में करीब 30 मुकदमें दर्ज हैं।

पत्नी भी है पार्टनर

तस्लीम की पत्नी नशीन भी रियल लाइफ में उसकी पार्टनर होने के साथ ही नशे के धंधे में भी उसकी हमसफर है। तस्लीम जब भी जेल में गया तो उसका नशे का पूरा काम नशीन ने ही आॅपरेट किया है। तस्लीम पिछले 19 वर्षों से नशे के कारोबार से जुड़ा है। इस बीच उसने करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है।

25 गुर्गे करते हैं काम

पुलिस की जांच में सामने आया है कि तस्लीम के मेरठ में ही 25 गुर्गे काम करते हैं जो नशीले पदार्थ की सप्लाई उसके बताए स्थानों पर करते हैं। तस्लीम की ड्रग्स सप्लाई का सारा खेल ब्रह्मपुरी, देहलीगेट और लिसाड़ी गेट से चलता है।

लूट और हत्या के मुकदमे

तस्लीम ब्याज के काम की आड़ में नशे का व्यापार करता है। मेरठ, बरेली, रामपुर, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जनपदों में उसने करोडों रुपये की संपत्ति बना रखी है। पुलिस की मानें तो अब तस्लीम नशे के धंधे तक ही सीमित नहीं है बल्कि अब उस पर लूट व जानलेवा हमलों के मुकदमें भी दर्ज हैं।

18 से 25 साल के युवक करते हैं काम

सभी तस्करों ने सप्लाई की चेन भी बनाई हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ऐसे लोगों को सप्लाई चेन में शामिल किया जाता है जो शहर के हर एक इलाके के बारे में जानता हो ताकि आसानी से माल पहुंचा सके। इतना ही नहीं यदि पुलिस को भनक लग गई तो किन-किन रास्तों से बचकर निकला जा सकता है। इन लोगों को हर बार सही ठिकाने पर माल पहुंचाने पर एक हजार से 1500 रुपये तक दिए जाते हैं। पैसों के लालच में 18 से 25 साल के युवक ड्रग्स के धंधे से जुड़े हैं।

लिसाड़ी गेट में बनाई है आलीशान कोठी

पुलिस जांच में सामने आया है कि तस्लीम ने हाल ही में लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक आलीशान कोठी बनाई है। इसी के साथ उसने मछेरान में कैंट बोर्ड की जमीन पर कब्जा कर कई दुकानें और गोदाम बना रखें है। जिनकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कैंट बोर्ड को भी पत्र लिखकर मछेरान की संपत्ति का ब्योरा मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि तस्लीम की करीब करोड आठ करोड़ की रुपये की संपत्ति को चिन्ह्ति किया गया है, जिसे जल्द ही जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img