जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज दिल्ली पुलिस के दफ्तर पहुंच गई हैं। अभिनेत्री के साथ-साथ पिंकी ईरानी, जिन्होंने जैकलीन और सुकेश की मुलाकात करवाई थी, भी ईओडब्ल्यू के ऑफिस पहुंच गई हैं। आज यानी बुधवार को सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोनों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर मामले में दोनों को घेरने के लिए सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान बताया कि जैकलीन से पूछे जाने वाले सवालों की एक सूची तैयार की गई है। यह सभी सवाल सुकेश के साथ उनके संबंधों और उनसे मिले उपहारों पर आधारित हैं। इतना ही नहीं, सवाल-जवाब के दौरान यह भी पूछा जाएगा कि उन्होंने कितनी बार कॉनमैन सुकेश से मुलाकात की है या फोन पर संपर्क किया है।
सुकेश और जैकलीन के बीच की कड़ी हैं पिंकी ईरानी, उन्होंने ने जैकलीन फर्नांडीज से संपर्क करने में सुकेश की मदद की थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आर्थिक अपराध शाखा, मामले में और स्पष्टता लाने के लिए पिंकी और जैकलीन काे आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है।