Home Uttar Pradesh News Muzaffarnagar मासूम बालक की हत्या कर शव खेतों में फेंका

मासूम बालक की हत्या कर शव खेतों में फेंका

0
मासूम बालक की हत्या कर शव खेतों में फेंका
घटना के बाद मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़।
  • पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा
  • परिजनों ने हंगामा कर बच्चें के हत्यारोपियों को पकड़ने की पुलिस से मांग की

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: शनिवार को कोतवाली के गांव जसोला में एक नो वर्षीय बालक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। हत्त्यारो ने घटना को अंजाम देकर बालक के शव को खेतों में फेंक दिया। वही मामले की सूचना पर मौके पर पहुचीं कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल करने के बाद बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था।

उधर, घटना स्थल की जांच के लिये फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुचीं टीम ने घटना स्थल से एक रस्सी और शराब का खाली पव्वा बरामद किया है। वही मृतक बच्चे के परिजनों ने बालक के हत्यारे को पकड़ने के लिये पुलिस के सामने हंगामा किया। जिन्हें पुलिस ने समझा कर शांत किया। आशंका जताई जा रही है। बच्चें के साथ कुकर्म की घटना भी की गयी है। पुलिस का कहना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

31 14
मृतक बालक दीपांशु के शव के पास विलाप करते परिजन।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव जसोला निवासी सुनील का नो वर्षीय पुत्र दीपांशु कक्षा चार में पढ़ता था। शनिवार को दीपांशु स्कूल से घर आने के बाद दोपहर के समय गांव में खेलने के लिये चला गया। इस दौरान दीपांशु संगदिग्द परिस्थितियों में लापता हो गया।

काफी देर तक दीपांशु के घर नही पहुचनें पर परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। जिसके बाद परिजन दीपांशु को गांव में तलाश करने निकल गये। मगर परिजनों को दीपांशु का कोई सुराग नही मिला। वही देर शाम दीपांशु के चाचा राजेंद्र और पड़ोसी बालेन्द्र दीपांशु को जंगलो की और तलाश करने गये। तो उन्हें दीपांशु का शव गांव के किसान शिवचरण के खेत मे पड़ा मिला।

बालक के गले मे रस्सी का फंदा बंधा हुआ था।बालक दीपांशु की गला घोंटकर हत्या की गयी थी। वही बालक के शव को देखकर परिजनों में सनसनी फैल गयी। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना ग्रामीणों दीपांशु के परिजनों को दी, चंद मिनटों में ग्रामीणों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गयी। उधर दीपांशु का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। और परिजन दीपांशु के शव को उठाकर घर ले आये।

32 13
गांव जसोला में घटना स्थल का मौका मुआयना करते पुलिस के आलाधिकारी।

वही घटना की सूचना पर मौके एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, सीओ आशीष प्रताप सिंह, एसडीएम इन्द्रकांत द्विवेदी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुचें और घटना स्थल का गहनता से मौका मुआयना किया। इस दौरान पुलिस ने घटना स्थल से एक रस्सी और शराब का खाली पव्वा बरामद किया।

जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वही पुलिस ने बालक के परिजनों से मामले में पूछताछ की, और बालक दीपांशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। वही आक्रोशित बालक के परिजनों ने हंगामा किया और बालक के हत्यारे को पकड़ने की मांग की।

जिन्हें पुलिस ने समझा कर शांत किया। देर शाम एसएसपी अभिषेक यादव भी गांव पहुचें और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित परिजनों से बात की उन्हें घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वाशन दिया। बालक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। गांव में शोक की लहर बनी हुई थी। आशंका जताई जा रही है। बालक की हत्या से पहले आरोपित ने बालक के साथ कुकर्म की घटना को भी अंजाम दिया हो। पुलिस ने बताया कि बालक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्यवाही की जायेगी।