Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

अकाली दल ने इन सात सीटों पर खेला दांव, गुरदासपुर और अमृतसर ये लड़ेंगे चुनाव

जनवाणी ब्यूरो |

चंडीगढ़: आज शनिवार को शिरोमणि अकाली दल ने लोकसभा चुनाव के लिए सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बैसाखी पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

पार्टी ने गुरदासपुर से डॉ. दलजीत सिंह चीमा को मैदान में उतारा है। श्री आनंदपुर साहिब से प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा को टिकट दी गई है। पटियाला से एनके शर्मा और अमृतसर से अनिल जोशी के नाम पर मुहर लगी है।

फतेहगढ़ साहिब से बिक्रमजीत सिंह खालसा, फरीदकोट से राजविंदर सिंह और संगरूर से इकबाल सिंह झूंदा को टिकट दिया गया है। राजविंदर सिंह धर्मकोट से लगातार तीन बार विधायक रहे शीतल सिंह के बेटे और स्वर्गीय पूर्व मंत्री गुरदेव सिंह बादल के दोहते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img