Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

विद्युत समस्याओं के लेकर भाकियू ने दिया लखनौती बिजलीघर पर धरना

  • समस्याओं के शीघ्र निराकरण के आश्वासन के बाद हुआ धरना समाप्त

जनवाणी संवाददाता |

गंगोह: भाकियू की ब्लाक इकाई ने अपनी मांगों के समर्थन में लखनौती मार्ग स्थित बिजलीघर पर शुक्रवार को धरना दिया। किसानों ने एसडीओ समेत अन्य कर्मचारियों को भी अपने बीच बैठा लिया। आश्वासन के बाद ही धरना समाप्त हो सका।

भाकियू द्वारा नगर व क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गत 2 जुलाई को उप खंड़ अधिकारी को छह सूत्री ज्ञापन दिया था कार्रवाई न होने पर 9 जुलाई से धरना-प्रदर्शन की बात कही थी। शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ता ब्लाक कार्यालय पर जमा हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए लखनौती मार्ग स्थित बिजलीघर पर पहुंच गए। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए वहां मौजूद एसडीओ सतीश रावत, जेई रविंद्र कुमार, भगवान सहाय व बबलू सिंह को अपने बीच बैठा लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img