जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कल यानि सोमवार 26 फरवरी को जी सिने अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। इस इवेंट में कई सेलेब्रीटी अपने अलग-अलग लुक्स में पहुंचे। वहीं, जी सिने अवॉर्ड्स में आलिया भाट्ट भी शामिल हुईं। दरअसल आलिया का लुक फैंस को इतना भाया कि, सोशल मीडिया पर यह अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि, अभिनेत्री आलिया ने रेड कार्पेट पर कुछ ऐसी मूवमेंट भी किए हैं। जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल भी किया जा रहा है।
View this post on Instagram
बता दें कि, आलिया भट्ट इस इवेंट में थाई-हाई स्लिट ड्रेस में दिखाई दीं। आलिया भट्ट की ये फोटोज आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। आलिया भट्ट इस इवेंट में खुले बालों में नजर आईं। आलिया भट्ट का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया।
View this post on Instagram
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेड कार्पेट पर पोज देते हुए आलिया बार बार अपनी ड्रेस खींचती और टागों से हटाती दिखाई दे रही हैं। इस कारण उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।
View this post on Instagram
यूजर्स का कहना है क्यों जबरदस्ती अपनी टांगे दिखाना चाहती हो। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा बेशर्मी की हदें ही पार कर दी हैं।