जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: विश्व की प्रमुख शक्ति के रूप में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, इस बात को अब अमेरिका भी मानने लगा है। अमेरिका ने माना है कि भारत क्वाड की प्रेरक शक्ति है और क्षेत्रीय विकास का इंजन है। इतना ही नहीं अमेरिका ने भारत को हिंदी-प्रशांत क्षेत्र में अपना प्रमुख सहयोगी भी बताया है। अब अमेरिका द्वारा भारत की तारीफ को सुनकर चीन को एक बार फिर से मिर्ची लगना तय है।