Home Bihar News Bihar News: अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा, NDA घटक दलों से करेंगे बैठक

Bihar News: अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा, NDA घटक दलों से करेंगे बैठक

0
Bihar News: अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा, NDA घटक दलों से करेंगे बैठक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं। उनका यह दौरा 16 से 18 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान वे NDA के घटक दलों के नेताओं से बैठक करेंगे और सीट शेयरिंग को लेकर नाराज नेताओं से चर्चा करेंगे। बैठक में सभी दलों के बीच समन्वय और सहयोग बनाए रखने पर भी जोर होगा। सूत्रों के अनुसार, उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान से पहले ही मुलाकात तय नहीं की गई है। इसके अलावा अमित शाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे।

नामांकन प्रक्रिया और चुनाव प्रचार में तेजी आने की संभावना

बता दें कि, इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 17 अक्तूबर को वह बिहार भाजपा के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बिहार चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब नामांकन प्रक्रिया और चुनाव प्रचार में तेजी आने की संभावना है। उनके आने से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।

101 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

दरअसल, अमित शाह इस दौरान कई प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। 17 अक्टूबर को उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की समीक्षा करेंगे। बता दें कि भाजपा ने तीन चरण में अपने 101 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार लोकगायक मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं विधान परिषद् सदस्य और बिहार सरकार में मंत्री सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय को चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया। वहीं पुराने नेताओं में विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, विधायक अरुण सिन्हा, पूर्व विधायक आशा सिन्हा का टिकट काट दिया है।