- काफी मशक्कत के बाद नीचे उतारा
- पुलिस कार्रवाई को खत्म कराने की रखी मांग
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: थाना हीमपुर दीपा में एक पति व पत्नी में आपसी विवाद हो गया। पुलिस ने पति पर 151 में चालान कर दिया। इसके बाद पुलिस कार्रवाई से नाराज युवक टॉवर पर चढ़ गया। आस-पास की भीड़ एकत्र हो गई। नाखुश युवक शराब के नशे में था। ग्रामीण और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारकर परिजनों को सौंपा।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी

