Home Entertainment News Bollywood News अनीता हसनंदानी ने बताया कैसे अभी तक छिपाया था यह ‘राज’

अनीता हसनंदानी ने बताया कैसे अभी तक छिपाया था यह ‘राज’

0
अनीता हसनंदानी ने बताया कैसे अभी तक छिपाया था यह ‘राज’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अनीता हसनंदानी इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में अनीता ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसके जरिए एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्होंने अभी तक बेबी बंप छिपाकर रखा था।

दरअसल, अनीता ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट से पहले भी अपनी कई तस्वीरें शेयर की थीं, लेकिन उन तस्वीरों में एक्ट्रेस का बेबी बंप नहीं दिखा था।

अब अनीता ने बताया कि कैसे उन्होंने तस्वीरों से अपना बेबी बंप छिपाया था। अनीता के इन फोटोज को आप देखें तो पता चलेगा कि उन्होंने ढ़ीले आउटफिट पहने थे जिसमें बेबी बंप नहीं दिख रहा।

वहीं कुछ तस्वीरों को उन्होंने क्लिक ही इस एंगल से की थी जिससे बेबी बंप नजर ही नहीं आ रहा था। अनीता ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, ‘चार बार मैंने अपना बेबी बंप छिपाकर आप सभी को फूल बनाया।’

https://www.instagram.com/p/CGO-7xhgW9I/?utm_source=ig_web_copy_link

अनीता ने हाल ही में बताया कि अगर बेटा होता है तो हम उसका नाम रवि रखेंगे। इसकी वजह बताते हुए अनीता ने कहा, ‘रोहित के पिता का नाम रवि था।

प्रेग्नेंसी की खबर आने के कुछ ही दिन बाद रोहित के पिता अस्पताल में भर्ती हुए थे। उसके कुछ दिन बाद उनका देहांत हो गया था। रोहित का मानना है कि उसके पिता बच्चे के रूप में दोबारा वापस आ रहे हैं। अगर बेटा होता है तो हम उसका नाम रवि रखेंगे’।

अनीता ने 39 की उम्र में मां बनने को लेकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने बताया कि उम्र तो सिर्फ एक नंबर है और इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता है।

अनीता का यह भी कहना है कि लोगों ने उन्हें कहा था कि इस उम्र में मां बनने पर दिक्कतें होती हैं, लेकिन एक्ट्रेस के मुताबिक, जो नसीब में लिखा होता है वही होता है।