जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: भैररा हत्याकांड में एक और मौत हो गई। जबकि इनका तीसरा साथी अस्पताल में जिंदगी मौत से जंग लड़ रहा है। सात मार्च की रात को एक मंडप में डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जान बचाकर भाग रहे गुलशन व उसके दोस्तों का गाड़ी से पीछा करते हुए संजीव और रुपेश काशीराम कॉलोनी भैररा की नहर पर गाड़ी से टक्कर मारकर गिरा दिया। बाद में मारपीट कर हत्या कर दी जिसमें गुलशन की मौके पर ही मौत गई उसके बाद संजीव और रूपेश ने अपने साथियों को बुलाकर लाठी डंडा सरियों से मारपीट की जिसमें मुकुल की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने पर हंगामा किया।
अधिक जानकारी हेतु पढ़ें दैनिक जनवाणी

